एथलीट्स पर बहता है पब्लिक का पैसा, कोई सवाल क्यों नहीं पूछता? पूर्व ओलंपियन भड़कीं

Ashwini Nachappa India Paris Olympic: पूर्व एथलीट अश्विनी नचप्पा ने एथलीट्स की जवाबदेही का प्रश्न उठाया है। उन्होंने एक इंटरव्यू में भारत के पेरिस ओलंपिक में प्रदर्शन पर बात की।

Ashwini Nachappa

Ashwini Nachappa Lakshya Sen

विज्ञापन

Ashwini Nachappa India Paris Olympic: पेरिस ओलंपिक में जहां कुछ भारतीय एथलीट्स ने इतिहास रचा तो वहीं कुछ मेडल के करीब आकर चूक गए। भारत ने कुल 6 पदक हासिल किए। इसमें एक सिल्वर और 5 ब्रॉन्ज मेडल शामिल थे। स्टार ओलंपियन नीरज चोपड़ा को इस बार सिल्वर से ही संतोष करना पड़ा। वहीं शूटर मनु भाकर ने दो मेडल हासिल किए। रेसलिंग में अमन सहरावत चमके। जबकि शूटिंग में स्वप्निल कुसाले ने कांस्य जीतकर भारत का नाम रोशन किया। शूटिंग में अर्जुन बबूता, तीरंदाजी में धीरज बोम्मदेवरा और अंकिता भकत और बैडमिंटन में लक्ष्य सेन जैसे खिलाड़ी पदक के करीब आकर चूक गए। लक्ष्य सेन की विफलता पर तो बैडमिंटन कोच प्रकाश पादुकोण बुरी तरह भड़क गए थे।

अश्विनी पोनप्पा ने उठाए सवाल

उन्होंने कहा था कि कई खिलाड़ियों को चौथे स्थान पर आते देखा गया है। अब समय आ गया है कि खिलाड़ी भी अपनी जिम्मेदारी लें। हालांकि उनके बयान के बाद खेल जगत दो हिस्सों में बंट गया था। स्टार शटलर अश्विनी पोनप्पा ने उनके बयान की आलोचना की थी। वहीं कुछ ने इसे सही बताया था। अब पूर्व भारतीय ट्रैक एवं फील्ड एथलीट, ओलंपियन, अर्जुन पुरस्कार विजेता और भारतीय एथलेटिक्स को बेहतर बनाने में जमीनी स्तर पर काम करने वाली अश्विनी नचप्पा एथलीट्स के प्रदर्शन को लेकर भड़क गईं। उन्होंने एक इंटरव्यू में भारत के प्रदर्शन पर बात की। फर्स्टपोस्ट को दिए इंटरव्यू में नचप्पा ने कई मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखी।

विज्ञापन

हमारी तरफ से सब कुछ दिया गया

नचप्पा ने कहा- पेरिस में 117 एथलीटों का क्वालीफाई करना सराहनीय है। हम न केवल एथलीटों, बल्कि आम जनता के रूप में भी पदक जीतने की सोच रखते हैं। हमारे दिनों में केवल क्वालीफाई करना बड़ी बात थी, लेकिन आज वे पदक जीतने की कोशिश करते हैं। एथलेटिक्स में हमने 29 एथलीटों को मैदान में उतारा। उनमें से ज्यादातर नेशनल रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। इनमें से ज्यादातर ने विदेशों में ट्रेनिंग ली है। उन्हें हमारी तरफ से सब कुछ दिया गया है, लेकिन वहां केवल एक ही प्रदर्शन करने वाले एथलीट हैं- नीरज चोपड़ा। अविनाश साबले के फाइनल में पहुंचने के अलावा एथलेटिक्स में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। कुछ तो अपने नेशनल रिकॉर्ड के करीब भी नहीं थे। बाकी सभी अपने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से भी काफी नीचे थे।

विज्ञापन

महासंघ को जवाबदेह होने की जरूरत

नचप्पा ने कहा- ओलंपिक गेम्स, वर्ल्ड चैंपियनशिप अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिखाने के लिए है। यह सिर्फ मेडल्स के बारे में ही नहीं है। हमें इस पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है। एथलीट अपने सर्वश्रेष्ठ से इतना नीचे नहीं जा सकते। नचप्पा ने आगे कहा- महासंघ को जवाबदेह होने की जरूरत है। एथलीट ओलंपिक में जाने से पहले ऐसे नेशनल रिकॉर्ड कैसे बना रहे हैं। उनकी कोई जवाबदेही नहीं है। उनसे कोई सवाल नहीं पूछा जाता है। आखिरकार यह जनता का पैसा है जो हमारे एथलीटों पर खर्च किया जा रहा है।

विज्ञापन

कोचों की भी जवाबदेही होनी चाहिए

नचप्पा ने कोचों की भी जवाबदेही तय करने की बात कही। उन्होंने कहा- एथलीटों, महासंघ और कोचों की भी जवाबदेही होनी चाहिए। बैडमिंटन में निराशा हुई है और प्रकाश पादुकोण ने जो कहा, मैं उनसे सहमत हूं। हमारे समय में तो दौड़ने के लिए एक जोड़ी स्पाइक्स मिलना भी मुश्किल था। चिराग और सात्विक सबसे अच्छी उम्मीद थे। लक्ष्य सेन भी काफी करीब आ गए थे, लेकिन बाद में चूक गए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ