IND vs ZIM: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. सीरीज का पहला मुकाबला 23 जुलाई को खेला जाएगा. इस दौरे के लिए भारतीय टीम का हेड कोच वीवीएस लक्ष्मण को बनाया गया है, जबकि गौतम गंभीर को आराम दिया गया है. वीवीएस लक्ष्मण ने भारत के लिए कई मौके पर हेड कोच की भूमिका निभाई है. आइए जानते हैं उनका रिकॉर्ड कैसा रहा है?
साल 2022 में पहली बार की कोचिंग
वीवीएस लक्ष्मण ने पहली बार साल 2022 में टीम इंडिया की कोचिंग आयरलैंड दौरे पर की थी. भारत ने उनकी कोचिंग में शानदार प्रदर्शन किया था और आयरलैंड को 2 मैचों की खेली गई टी-20 सीरीज में 2-0 से हार का स्वाद चखाया था. इसके बाद एशिया कप 2022 में भी भारत ने 5 मुकाबले लक्ष्मण की कोचिंग में खेले. उनकी कोचिंग में टीम इंडिया ने 3 मैच जीते और 2 मैच गंवाने पड़े.
एशियन गेम्स में भी कोचिंग कर चुके हैं लक्ष्मण
भारतीय टीम ने लक्ष्मण की कोचिंग में एशियन गेम्स 2024 में भी हिस्सा लिया था. इस टूर्नामेंट के लिए भारत के युवा खिलाड़ियों को ही चुना गया था. इस टूर्नामेंट में भारत ने शानदार प्रदर्शन किया और गोल्ड मेडल अपने नाम किए थे. इसके अलावा लक्ष्मण जिम्बाब्वे दौरे पर भी टीम इंडिया की कमान पहले भी संभाल चुके हैं. साल 2024 में उनकी कोचिंग में भारत ने जिम्बाब्वे को 4-1 से टी-20 सीरीज हराई थी. वनडे में भी लक्ष्मण भारतीय टीम की कोचिंग संभाल चुके हैं.
उन्होंने साल 2022 में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली गई 3 मैचों की वनडे सीरीज में कोचिंग की थी. भारत ने इस सीरीज को क्लीन स्वीप करते हुए 3-0 से अपने नाम किया. लक्ष्मण की कोचिंग में अब तक भारत ने शानदार प्रदर्शन किया है. ऐसे में अब जिम्बाब्वे के खिलाफ आगामी टी-20 सीरीज में भी उनसे खासा उम्मीदें रहने वाली हैं. लक्ष्मण फिलहाल बीसीसीआई के सेंट्रल ऑफ एक्सीलेंस के हेड हैं. उनके ऊपर युवा खिलाड़ियों को तैयार करने की जिम्मेदारी है.
ये भी पढ़ें: IND vs ZIM: तिलक वर्मा ने दिया आलोचकों को करारा जवाब, स्ट्राइक रेट को लेकर हुए थे ट्रोल
संबंधित खबरें
IPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
25 mins agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
43 mins agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
1 hr agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
1 hr agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
2 hrs agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
2 hrs agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
2 hrs agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
2 hrs agoTriple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
3 hrs agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines