T20 WC 2026 के लिए कितनी टीमों ने किया क्वालीफाई? जानें अगले विश्व कप की पूरी डिटेल

T20 World Cup 2026: टी20 विश्व कप के 10वें एडिशन की मेजबानी भारत और श्रीलंका करेंगे। इस टूर्नामेंट के फॉर्मेट को लेकर आईसीसी ने बड़ा फैसला किया है। इस वर्ल्ड कप में 20 टीमें हिस्सा लेंगी।

l (55)

T20 World Cup 2026: भारतीय क्रिकेट टीम ने दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीता है। इस बार टी20 विश्व कप 2024 के 9वें एडिशन की मेजबानी अमेरिका और वेस्टइंडीज ने की थी। अब अगला टी20 विश्व कप दो साल बाद होगा। अगले टी20 विश्व कप की मेजबानी भारत और श्रीलंका करेंगे। ऐसे में भारत के पास एक बार फिर से वर्ल्ड चैंपियन बनने का मौका होगा। इस टूर्नामेंट में भारत के पास होम एडवांटेज भी होगा। ये टी20 विश्व कप फरवरी-मार्च 2026 में आयोजित होगा।

विज्ञापन

आईसीसी ने भी अगले टी20 विश्व कप को लेकर अपनी तैयारी शुरू कर दी है। उन्होंने इस टूर्नामेंट का फॉर्मेट तैयार कर लिया है। अगले टी20 विश्व कप में भी इस बार की तरह ही ग्रुप बांट दिए जाएंगे। इसके अलावा सुपर 8 होगा। टी20 विश्व कप के 10वें एडिशन में 20 टीमें हिस्सा लेंगी।

विज्ञापन

खेले जाएंगे 55 मैच

इस टी 20 वर्ल्ड कप में 55 मैच होंगे। दूसरे राउंड में केवल 8 ही टीमें जाएगी। जबकि ग्रुप में 5 टीमें होंगी। इस टूर्नामेंट के लिए 12 टीमें पहले ही क्वालीफाई कर चुकी हैं। यूएसए, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, वेस्टइंडीज, साउथ अफ्रीका, भारत, श्रीलंका, बांग्लादेश और इंग्लैंड ने पहले ही टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। अब बाकी बच्चे टीमों का फैसला रैंकिंग के आधार पर किया जाएगा। इसमें 30 जून 2024 तक की गणना होगी।

विज्ञापन

टीम इंडिया को मिलेगा फायदा

ये T20 वर्ल्ड कप भारत घरेलू हालातों में खेलेगा। इसके अलावा इस टूर्नामेंट के बड़े मैच भारत में ही खेले जाएगे। ऐसे में टीम इंडिया के पास एक बार फिर से वर्ल्ड चैंपियन बनने का मौका होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ