रोहित शर्मा ने अपने करियर में कितने छक्के जड़े? धोनी और कोहली दूर-दूर तक नहीं

Rohit Sharma: रोहित शर्मा इन दिनों टेस्ट और वनडे में धमाल मचा रहे हैं। वह छक्के जड़ने के मामले में दुनिया के सभी बल्लेबाजों के पीछे छोड़ चुके हैं।

Rohit Sharma (6)

How many sixes  Rohit Sharma hits: भारतीय कप्तान के रूप में अपनी शानदार भूमिका निभा रहे रोहित शर्मा फिलहाल न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए तैयारी कर रहे हैं। रोहित मौजूदा समय में दोनों ही फॉर्मेट में आक्रामक बल्लेबाजी करते हैं। टेस्ट हो या वनडे उन्हें हर जगह अब आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए देखा जा रहा है। शायद यही वजह है कि वह छक्का मारने में भारत के सबसे सफल फिनिशर एमएस धोनी को पीछे छोड़ चुके हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

भारतीय कप्तान ने हाल ही में टी-20 विश्व कप जीतकर टी-20 प्रारूप से संन्यास ले लिया है। लेकिन वह वनडे और टेस्ट में भी टी-20 स्टाइल में बल्लेबाजी कर रहे हैं।

विज्ञापन

रोहित की नजर इन दिनों न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज पर है। रोहित इस सीरीज को जीतकर भारतीय टीम की जगह विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में पक्की करना चाहते हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच 16 अक्टूबर को खेला जाएगा। इससे पहले भारत ने बांग्लादेश को टेस्ट सीरीज में 2-0 से हराया था।

विज्ञापन

रोहित का तीनों ही फॉर्मेट में प्रदर्शन आला रहा है। वह भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ी हैं। इसके अलावा वह दुनिया में भी सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में पहले स्थान पर हैं।

विज्ञापन

रोहित ने अपने इंटरनेशनल करियर में 485 मैच में अब तक कुल 623 छक्के लगा चुके हैं। वहीं आईपीएल में उन्होंने अब तक खेले गए 257 मैच में 280 छक्के जड़े हैं।

विज्ञापन

छक्के मारने के मामले में वह एमएस धोनी और विराट कोहली से काफी आगे हैं। कैप्टन कूल ने अपने इंटरनेशल करियर में 538 मैच में 359 छक्के अपने नाम किए थे। वहीं विराट कोहली की बात करें तो उन्होंने अब तक खेले गए 535 इंटरनेशल मैच में 302 छक्के जड़े हैं।

विज्ञापन

रोहित का करियर शानदार रहा है। उन्होंने अब तक खेले गए 61 टेस्ट मैच में 43.98 की औसत के साथ 4179 रन बनाए हैं। वहीं 265 वनडे मैच में उन्होंने 10886 रन बनाए हैं, जबकि 159 टी-20 मैच में उनके नाम 4231 रन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ