---विज्ञापन---

खेल angle-right

ओलंपिक से पहले चमके नीरज चोपड़ा, फेडरेशन कप में हासिल किया ‘सोना’

Neeraj Chopra Federation Cup 2024: गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने अपने करियर में नया मुकाम हासिल किया। बुधवार को उन्होंने फेडरेशन कप में हिस्सा लिया।

---विज्ञापन---

Neeraj Chopra Federation Cup 2024: गोल्डन बॉय के नाम से मशहूर भारतीय जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने एक और बड़ा कारनामा किया है। नीरज ने बुधवार को फेडरेशन कप में दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने इस प्रतियोगिता के फाइनल में गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया।

डीपी मनु दूसरे स्थान पर रहे

नीरज चोपड़ा 82.27 मीटर के थ्रो के साथ शीर्ष पर रहे। उन्होंने अपने चौथे प्रयास में इस निशान पर भाला फेंका। जबकि डीपी मनु भी करीबी निशान तक गए। डीपी मनु 82.06 मीटर के थ्रो के साथ दूसरे स्थान पर रहे। उन्होंने सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया। वहीं उत्तम पाटिल 78.39 मीटर के निशान के साथ तीसरे स्थान पर रहे। उन्हें ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

 

डीपी मनु चल रहे थे आगे

एक समय डीपी मनु 82.06 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ तीसरे राउंड तक पोल पोजीशन पर रहे थे, लेकिन बाद में नीरज चोपड़ा उनसे आगे निकल गए। स्टार ओलंपियन ने तीन साल बाद फेडरेशन कप में वापसी की है। इससे पहले नीरज चोपड़ा ने 2021 में 87.80 मीटर का थ्रो किया था। उस वक्त भी उन्होंने गोल्ड पर कब्जा जमाया था।

---विज्ञापन---

किशोर जेना का खराब प्रदर्शन 

इस प्रतियोगिता में स्टार खिलाड़ी किशोर जेना ने खराब प्रदर्शन किया। उन्होंने पहले तीन फाउल किए। इसके बाद पांचवें प्रयास में 75 और छठे में 75.25 मीटर के निशान पर ही निशाना लगा सके।

---विज्ञापन---

पहले ही ओलंपिक के लिए कर चुके हैं क्वालीफाई

आपको बता दें कि नीरज चोपड़ा और किशोर जेना पहले ही पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं। ओलंपिक्स में क्वालिफाइंग मार्क 85.09 है। मौजूदा ओलंपिक और विश्व चैंपियन नीरज चोपड़ा के फाइनल में शानदार प्रदर्शन से फैंस खुश हो गए हैं। हालांकि नीरज ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं किया। हाल ही में वह दोहा डायमंड लीग में 88.36 मीटर के साथ दूसरे स्थान पर रहे।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: RR vs PBKS: जानें क्या होता है Q-Collar, जिसे पहनकर मैदान पर उतरे टॉम कोहलर कैडमोर 

ये भी पढ़ें: मोहम्मद रिजवान का वीडियो वायरल, इमरान खान के पोस्टर पर दिया ऑटोग्राफ 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: IPL 2024 Playoffs: दिग्गज क्रिकेटर्स ने चुनीं प्लेऑफ की 4 टीमें, RCB का काटा पत्ता 

ये भी पढ़ें: IPL 2024: दिल्ली की जीत ने बदले प्लेऑफ के समीकरण, एक टीम को फायदा, 3 के बीच तगड़ी जंग

First published on: May 15, 2024 08:25 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola