IPL 2024 Playoffs: दिग्गज क्रिकेटर्स ने चुनीं प्लेऑफ की 4 टीमें, RCB का काटा पत्ता

IPL 2024 Playoffs: आईपीएल में कौन-कौनसी टीमें प्लेऑफ का रास्ता तय करेंगी, इसे लेकर दिग्गज क्रिकेटर्स ने अपनी पसंद बताई है।

IPL 2024 Playoffs

IPL 2024 Playoffs

IPL 2024 Playoffs: आईपीएल 2024 अब अपने आखिरी चरण में पहुंच चुका है। दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच हुए मुकाबले के बाद प्लेऑफ की तस्वीर भी लगभग साफ होने लगी है। फिलहाल कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है तो वहीं गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स बाहर हो गई हैं। इस तरह 5 टीमों के बारे में स्थिति साफ हो गई है तो वहीं 5 टीमों में से 3 के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। चेन्नई सुपर किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद में से कौनसी टीमें टॉप-4 में जा सकती हैं, इसे लेकर दिग्गज क्रिकेटर्स ने अपनी पसंद बताई है।

विज्ञापन

पांच एक्सपर्ट्स ने चुनीं टीमें

स्टार स्पोर्ट्स पर इरफान पठान, अंबाती रायडू, मोहम्मद कैफ, मैथ्यू हेडन और टॉम मूडी ने अपनी पसंद बताईं। खास बात यह है कि पांचों एक्सपर्ट्स ने अपनी पसंद से आरसीबी का पत्ता काट दिया है। इरफान पठान ने कहा कि केकेआर, आरआर, एसआरएच और सीएसके मेरी पसंद में शामिल हैं। इरफान ने कहा- मुझे लगता है कि सीएसके प्लेऑफ में पहुंचने के लिए कोई न कोई रास्ता ढूंढ़ ही लेगी।

विज्ञापन

कैफ बोले- केकेआर रहेगी टॉप पर

वहीं मोहम्मद कैफ ने कहा- मेरे हिसाब से केकेआर की टीम टॉप पर रहेगी। नंबर 2 पर राजस्थान रॉयल्स की टीम होगी। तीसरे स्थान पर सनराइजर्स हैदराबाद और चौथे स्थान पर सीएसके पर भरोसा करूंगा। कैफ ने कहा कि सीएसके की टीम बड़े मैचों में प्रदर्शन करना जानती है। अंबाती रायडू के अनुसार भी केकेआर शीर्ष पर रहेगी। रायडू ने दूसरे स्थान पर चेन्नई सुपर किंग्स का नाम लिया है। जबकि राजस्थान रॉयल्स को तीसरे और सनराइजर्स हैदराबाद को टॉप-4 में चौथे स्थान पर जगह दी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

होम ग्राउंड का फायदा

वहीं ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मैथ्यू हेडन ने अब तक पॉइंट्स टेबल में टॉप-4 पर मौजूद टीमों को अपनी पसंद बताया। उन्होंने कहा कि केकेआर, आरआर, सीएसके और एसआरएच मेरी पसंद हैं। हालांकि राजस्थान रॉयल्स को लगातार तीन मैच में हार के खराब प्रदर्शन से उबरना होगा। मैं फिर सनराइजर्स हैदराबाद को चुनूंगा क्योंकि उनके मैच होम ग्राउंड पर हैं। सीएसके 18 मई को आरसीबी के खिलाफ जीत सकती है। टॉम मूडी के अनुसार, शीर्ष चार पर केकेआर पहले, राजस्थान रॉयल्स दूसरे, सनराइजर्स हैदराबाद तीसरे और चेन्नई सुपर किंग्स चौथे स्थान पर होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ