मोहम्मद रिजवान का वीडियो वायरल, इमरान खान के पोस्टर पर दिया ऑटोग्राफ

Mohammad Rizwan Imran Khan: पाकिस्तान के स्टार क्रिकेटर मोहम्मद रिजवान का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह पूर्व पीएम इमरान खान के पोस्टर पर ऑटोग्राफ देते नजर आ रहे हैं।

Mohammad Rizwan Imran Khan

Mohammad Rizwan Imran Khan

Mohammad Rizwan Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान जेल में बंद हैं। उन्हें सिफर यानी गुप्त राजनयिक संचार के मामले सहित कम से कम चार मामलों में दोषी ठहराया गया है। पाकिस्तान में सत्ता परिवर्तन हो चुका है और शहबाज शरीफ दूसरी बार पीएम बनाए गए हैं। पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को रिहा कराने के लिए पाकिस्तान में लंबे समय से आंदोलन चलाया जा रहा है।

विज्ञापन

अब इस आंदोलन की लहर क्रिकेट के मैदानों तक भी पहुंच गई है। दरअसल, पाकिस्तान की टीम आयरलैंड टूर पर है। जहां टीम ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेली। इस सीरीज के तीसरे मुकाबले में मोहम्मद रिजवान का एक ऑटोग्राफ चर्चा का विषय बन गया।

विज्ञापन

रिलीज इमरान खान वाले पोस्टर पर दिया ऑटोग्राफ 

दरअसल, एक फैन ने रिजवान को ‘इमरान खान को रिहा करो’ का नारा लिखा एक पोस्टर दिया, जिस पर उन्होंने ऑटोग्राफ दिया। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जहां एक ओर कुछ फैंस उनके समर्थन में नजर आ रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर ये भी कहा जा रहा है कि रिजवान ने आफत मोल ले ली है। इससे सत्ता पक्ष उनसे नाराज हो सकता है।

विज्ञापन

पीसीबी में सत्ता का दखल

आपको बता दें कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड में सत्ता पक्ष का पूरी तरह से दखल है। इसके वर्तमान अध्यक्ष सैयद मोहसिन रजा नकवी हैं। जोकि शहबाज कैबिनेट में आंतरिक मंत्री रह चुके हैं। ऐसे में कहा जा रहा है कि मोहम्मद रिजवान ने घर बैठे आफत मोल ले ली है। गौरतलब है कि इमरान खान 1992 विश्व कप विजेता कप्तान हैं। उन्हें 2022 में सत्ता से बेदखल कर दिया गया था। इस साल जनवरी में उन्हें सजा सुनाई गई थी।

विज्ञापन

रिजवान का शानदार प्रदर्शन

आयरलैंड के खिलाफ प्रदर्शन की बात करें तो मोहम्मद रिजवान ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए दो अर्धशतक जमाए। उन्होंने दूसरे मुकाबले में नाबाद 75 रन की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई तो वहीं तीसरे मैच में 56 रन की शानदार पारी खेली। पाकिस्तान को तीन मैचों की सीरीज के पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि इसके बाद उसने दो बैक टू बैक मैच जीतकर सीरीज अपने नाम की।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ