IPL 2025 मेगा ऑक्शन से पहले SRH के सबसे बड़े मैच विनर ने छोड़ी ये टी20 लीग, टीम को लगा बड़ा झटका

Heinrich klaasen Live CPL 2024: आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले सनराइजर्स हैदराबाद के एक विस्फोटक बल्लेबाज ने इस प्रमुख लीग से अपना नाम वापस ले लिया है। जिसके बाद टीम को बड़ा झटका लगा है।

SRH

SRH

Heinrich klaasen CPL 2024: आईपीएल के नए सीजन से पहले इस मेगा ऑक्शन देखने को मिलने वाला है। वहीं मेगा ऑक्शन से पहले सनराइजर्स हैदराबाद के एक मैच विनर खिलाड़ी ने इस प्रमुख टी20 लीग को छोड़ने का फैसला किया है। जिसके बाद टीम को बड़ा झटका लगा है। जी हां हम बात कर रहे हैं हेनरिक क्लासेन की। जिन्होंने आगामी कैरिबियन प्रीमियर लीग 2024 में नहीं खेलने का फैसला किया है। जिसकी बड़ी वजह भी सामने आई है।

विज्ञापन

CPL 2024 नहीं खेलेंगे क्लासेन

साउथ अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने इस बार आईपीएल 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए काफी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की थी। जिसके बाद टी20 विश्व कप 2024 में भी क्लासेन ने कमाल का प्रदर्शन किया था। अब क्लासेन को कैरिबियन प्रीमियर लीग के नए सीजन में खेलना था लेकिन उन्होंने पारिवारिक कारणों के चलते इस लीग से अपना नाम वापस ले लिया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

इस लीग में क्लासेन सेंट लूसिया किंग्स टीम का हिस्सा थे, क्लासेन के बाहर होने के बाद अब सेंट लूसिया को बड़ा झटका लगा है। नए सीजन के लिए सेंट लूसिया ने क्लासेन को अपनी टीम में शामिल किया था।

विज्ञापन

सेंट लूसिया किंग्स में अब इस खिलाड़ी की हुई एंट्री

हेनरिक क्लासेन के कैरिबियन प्रीमियर लीग 2024 से नाम वापस लेने के बाद अब सेंट लूसिया किंग्स टीम को नए सीजन के लिए क्लासेन का रिप्लेसमेंट भी मिल गया है। क्लासेन की जगह अब सेंट लूसिया में न्यूजीलैंड के खिलाड़ी टिम साइफर्ट को शामिल किया गया है। कैरिबियन प्रीमियर लीग के इतिहास में सेंट लूसिया दो बार फाइनल तक पहुंची है लेकिन अभी तक खिताब को अपने नाम नहीं कर पाई है। ऐसे में अब ये टीम अपने पहले सीपीएल खिताब की तलाश में है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ