क्या रोहित शर्मा पर 50 करोड़ रुपये की बोली लगाएगी LSG? संजीव गोयनका का बड़ा बयान आया सामने

LSG Owner Sanjiv Goenka On Rohit Sharma: रोहित शर्मा अगर मेगा नीलामी में शामिल होते हैं तो क्या लखनऊ सुपर जायंट्स उन पर 50 करोड़ रुपये खर्च करेगी? इस सवाल पर एलएसजी के मालिक संजीव गोयनका का बड़ा बयान सामने आया है।

rohit sharma

rohit sharma

LSG Owner Sanjiv Goenka On Rohit Sharma: रोहित शर्मा को पिछले आईपीएल सीजन से पहले मुंबई इंडियंस की कप्तानी से हटा दिया था और हार्दिक पांड्या को टीम का नया कप्तान बनाया गया था। फ्रेंचाइजी के इस फैसले पर फैंस में काफी गुस्सा भी देखने को मिला था। इसके बाद सोशल मीडिया पर ये अटकलें लगाई जा रही थी कि रोहित इस बार मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ सकते हैं।

विज्ञापन

इसके बाद कुछ अफवाहें सामने आई की लखनऊ सुपर जायंट्स ने रोहित शर्मा को मेगा ऑक्शन में खरीदने के लिए 50 करोड़ तक का बजट रखा है। जिसको लेकर अब एलएसजी के मालिक संजीव गोयनका का बड़ा बयान सामने आया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

क्या रोहित के लिए 50 करोड़ खर्च करने वाली है LSG?

संजीव गोयनका का मानना है कि रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ी से किसी भी टीम को लाभ होगा, लेकिन उनपर इतनी बड़ी राशि खर्च करना भी सही नहीं होगा। एक इंटरव्यू के दौरान संजीव गोयनका ने कहा कि “ये किसी को नहीं पता कि क्या रोहित शर्मा नीलामी में शामिल हो रहे हैं या नहीं? ये इस बात पर निर्भर करता है कि क्या मुंबई इंडियंस रोहित को रिलीज करेगी। फिर भी अगर रोहित नीलामी में शामिल होते हैं और अगर आप उन पर 50 फीसदी पर्स की राशि खर्च कर करते हैं तो फिर दूसरे खिलाड़ियों को कैसे खरीद पाएंगे। हर किसी को अच्छा खिलाड़ी और कप्तान चाहिए। ये इस बात पर निर्भर करता है कि आपके पास क्या और इसके साथ आप क्या कर सकते हैं?”

विज्ञापन

LSG ने जहीर खान को बनाया मेंटोर

आईपीएल 2025 से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स ने पूर्व भारतीय दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान को टीम का नया मेंटोर बनाया है। इससे पहले गौतम गंभीर एलएसजी के मेंटोर थे लेकिन पिछले सीजन गंभीर अपनी पुरानी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ जुड़ गए थे। अब जहीर खान इस नई भूमिका में दिखाई देंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ