क्या चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के शेड्यूल में हुआ बदलाव? मीडिया रिपोर्ट्स पर PCB ने दिया जवाब

Champions Trophy 2025: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड इस समय चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी की तैयार में लगा हुआ है। इसी बीच कुछ मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि चैंपियंस ट्रॉफी के शेड्यूल में बदलाव हो सकता है, जिसको लेकर पीसीबी ने बयान जारी किया है।

ind vs (65)

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी पाकिस्तान कर रहा है। हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि चैंपियंस ट्रॉफी के शेड्यूल में बदलाव हो सकता है। इन मीडिया रिपोर्ट्स पर अब पीसीबी की तरफ से अधिकारिक बयान सामने आया है। पीसीबी ने इन मीडिया रिपोर्ट्स का खंडन किया है।

विज्ञापन

पीसीबी ने जारी किया बयान

विज्ञापन

अपने बयान में पीसीबी ने कहा, ‘यह निराशाजनक है कि कुछ मीडिया आउटलेट्स ने पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी के बयान को गलत तरह से पेश किया है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के शेड्यूल में बदलाव हो सकता है। ये गलत खबर है।’

विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा, ‘मीडिया से हुई बात का वीडियो पीसीबी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है। इस वीडियो में पीसीबी अध्यक्ष ने साफ तौर पर कहा है कि सभी तीनों स्टेडियम में चल रहा काम तय समय में पूरा हो जाएगा। इस दौरान उन्होंने ये भी कहा था कि इस निर्माण कार्य की वजह से घरेलू मैचों को भी स्थानांतरित किया जा सकता है। इसका आईसीसी टूर्नामेंट से कोई भी लेना -देना नहीं हैं। पीसीबी चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी करने के लिए तैयार है।’

विज्ञापन

हम मेजबानी के लिए हैं तैयार’

बोर्ड ने अपने बयान में कहा, ‘पीसीबी आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। हम क्रिकेट फैंस को एक यादगार अनुभव देना चाहते हैं। हमने इसके लिए आईसीसी के सामने अपना प्लान भी प्रस्तुत किया है।’ चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन 19 फरवरी से 9 मार्च 2025 तक होगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ