हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Champions Trophy: क्या रोहित शर्मा पहुंचे पाकिस्तान? जानिए वायरल वीडियो की सच्चाई

Rohit Sharma: क्या रोहित शर्मा चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान पहुंचे हैं। यहां आप वीडियो का सच जान सकते हैं।

विज्ञापन

Rohit Sharma: रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की तैयारियों में जुट गई है। टूर्नामेंट का पहला मैच 19 फरवरी को खेला जाएगा। जबकि भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 20 फरवरी से करेगी। टूर्नामेंट की मेजबानी पाकिस्तान और दुबई को दी गई है। हालांकि टूर्नामेंट से ठीक पहले सोशल मीडिया पर एक वीडिया वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि रोहित शर्मा पाकिस्तान पहुंच गए हैं। क्या सच में रोहित पाकिस्तान पहुंचे हैं। आइए जानते हैं वायरल वीडियो की सच्चाई।

क्या रोहित शर्मा पहुंचे पाकिस्तान?

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी के साथ वायरल है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि रोहित शर्मा पाकिस्तान पहुंच चुके हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि रोहित विमान से नीचे उतर रहे हैं। इस दौरान उनका स्वागत भी हो रहा है। लोग फूल देकर रोहित का स्वागत कर रहे हैं। लेकिन हम आपको बता दें कि ये वीडियो पाकिस्तान का नहीं है। वीडियो काफी पुराना है। वीडियो भारत का ही है।

दुबई के लिए रवाना हो चुकी है टीम इंडिया

रोहित शर्मा एंड कंपनी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए 15 फरवरी को ही दुबई रवाना हो गई है। टीम इंडिया अपने सभी मैच दुबई में ही खेलेगी। पहला मैच 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ होगा, जबकि दूसरा मैच 23 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम को खेलना है। वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम 2 मार्च को खेलेगी।

विज्ञापन

ये सभी मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। अगर भारतीय टीम सेमीफाइनल और फाइनल में जगह बनाती है तो ये मैच भी दुबई में आयोजित होंगे। अगर भारतीय टीम सेमीफाइनल-फाइनल मैच में अपनी जगह नहीं बना पाती है तो ये मैच पाकिस्तान में आयोजित होंगे।

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, रवींद्र जडेजा और वरुण चक्रवर्ती।

विज्ञापन

नॉन ट्रैवलिंग सबस्‍टीट्यूट्स: यशस्वी जायसवाल, मोहम्मद सिराज और शिवम दुबे।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola