'पाकिस्तान से खेलना बंद करो', पहलगाम हमले को लेकर क्या खूब बोले गौतम गंभीर, जमकर निकाली भड़ास

Gautam Gambhir Pahalgam Attack: गौतम गंभीर ने पहलगाम अटैक को लेकर जमकर भड़ास निकाली है। गंभीर का कहना है कि पाकिस्तान से आईसीसी टूर्नामेंट में भी खेलना पूरी तरह से बंद होना चाहिए।

Gautam Gambhir

Gautam Gambhir

Gautam Gambhir Pahalgam Attack: 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने बेकसूर 26 पर्यटकों को हमेशा के लिए मौत की नींद में सुला दिया था। दिल दहला देने वाले इस हमले को लेकर पूरे देश में आक्रोश है। भारतीय सरकार भी पड़ोसी मुल्क को इस अटैक का मुंहतोड़ जवाब देने की तैयारी कर रही है। इस बीच, टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर का भी आतंकियों की इस कायराना हरकत पर बयान सामने आया है। गंभीर का कहना है कि आईसीसी टूर्नामेंट और एशिया कप में भी भारत की पाकिस्तान से क्रिकेट फील्ड पर भिड़ंत पूरी तरह से बंद होनी चाहिए।

पहलगाम हमले पर क्या बोले गंभीर?

गौतम गंभीर ने एबीपी न्यूज चैनल के शो पर बातचीत करते हुए भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट खेलने के सवाल पर कहा, ‘ मेरा जवाब है कि भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट बिल्कुल भी नहीं होनी चाहिए। जब तक सीमा पार पर आतंकी गतिविधियां पूरी तरह से नहीं रुकती हैं तब तक इंडिया-पाकिस्तान के बीच कुछ भी नहीं होना चाहिए। आखिरी फैसला इस पर सरकार का होता है कि हम उनके खिलाफ खेलेंगे या फिर नहीं। मैं इस बात को पहले भी कह चुका हूं कि सैनिकों और भारत के नागरिकों से ज्यादा महत्वपूर्ण कोई भी क्रिकेट मुकाबला या बॉलीवुड इवेंट नहीं है। मैच खेले जाते रहेंगे, मूवी आगे भी बनती रहेगी और सिंगर गाते रहेंगे, पर फैमिली में किसी को हमेशा के लिए गंवा देने से बढ़कर कुछ भी नहीं है।”

एशिया कप में पाकिस्तान से खेलेगा भारत?

टीम इंडिया को इस साल एशिया कप में पाकिस्तान से भिड़ना है, जबकि अगले साल दोनों देशों के बीच फिर से टी-20 वर्ल्ड कप में टक्कर होनी है। इस दोनों ही टूर्नामेंट की मेजबानी भारत को करनी है। इसको लेकर पूछे गए सवाल पर भारतीय टीम के हेड कोच ने कहा कि यह फैसला वह नहीं कर सकते हैं। गंभीर ने कहा कि बीसीसीआई और सरकार इसको लेकर फैसला लेगी कि हमें पाकिस्तान से खेलना है या नहीं। सरकार जो भी फैसला लेगी वो हमको स्वीकार होगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ