Former all Rounder Cricketer Passes Away: क्रिकेट फैंस के लिए बुरी खबर सामने आई है। पूर्व ऑलराउंडर क्रिकेटर रोहित शर्मा का निधन हो गया है। इससे क्रिकेट जगत में शोक की लहर है। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। राजस्थान के जयपुर में पूर्व क्रिकेटर का इलाज चल रहा था। लेकिन बीते शनिवार को खिलाड़ी ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। इससे उनके फैंस को करारा झटका लगा है। बताया जा रहा है कि खिलाड़ी राजस्थान के जयपुर में अपना क्रिकेट ऐकेडमी भी चलाते थे। इस अकादमी का नाम आरएस एकेडमी है। वह एक ऑलराउंडर खिलाड़ी थे, जो गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी में भी कमाल दिखाने की काबिलियत रखते थे। लेकिन वह बीमारी से नहीं लड़ सके और उन्होंने दुनिया छोड़ दी है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024 में विजेता टीम बदल सकती है कप्तान! विश्व कप विनर खिलाड़ी को मिलेगी कप्तानी?
कौन हैं पूर्व क्रिकेटर
बता दें कि भारत के पूर्व रणजी क्रिकेटर रोहित शर्मा ने साल 2004 में सर्विसेज के खिलाफ फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू किया था। उन्होंने राजस्थान के लिए 7 रणजी मैच खेले हैं। इसके अलावा पूर्व क्रिकेटर एक दिवसीय 28 रणजी मैच, जबकि 4 टी-20 मुकाबले भी खेल चुके हैं। दाएं हाथ के पूर्व रणजी क्रिकेटर रोहित शर्मा ने साल 2004 से 2009 तक क्रिकेट खेला है। इसके बाद भी उन्होंने क्रिकेट से पूरी तरह संन्यास नहीं लिया, बल्कि वह ए श्रेणी का क्रिकेट खेलते थे। बता दें कि पूर्व क्रिकेटर रोहित शर्मा एक ऑलराउंडर के साथ-साथ कप्तान भी थे। वह रणजी ट्रॉफी, फर्स्ट क्लास के अलावा अन्य क्रिकेट फॉर्मेट में भी कप्तानी कर चुके हैं। खिलाड़ी के बारे में बताया जाता है कि वह एक विस्फोटक बल्लेबाज थे। खिलाड़ी के दुनिया छोड़ने से हजारों लोग उनकी आत्मा को शांति प्रदान करने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें:- Ranji Trophy 2024: कौन हैं साई किशोर? सेमीफाइनल में 5 विकेट लेकर मुंबई की तोड़ दी कमर
संबंधित खबरें
भारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
32 mins agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
1 hr agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
1 hr ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
2 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 बल्लेबाज
2 hrs agoIND vs WI: ईशान किशन ने 2 छक्के लगाकर सूर्या-अभिषेक के क्लब में बनाई जगह
3 hrs agoसंजू सैमसन का बड़ा धमाका, 21 गेंदों में फिफ्टी ठोक कर ली कोहली की बराबरी
4 hrs agoIND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मैच में फिर फ्लॉप हुए अभिषेक शर्मा
4 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले रणजी ट्रॉफी में उतरेंगे जडेजा, इस टीम में मिली जगह
4 hrs ago2027 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेलेगी ये 4 टीमें, इमरान ताहिर की भविष्यवाणी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines