बाबर आजम के करियर पर लटकी तलवार, इंग्लैंड से हार के बाद पाकिस्तान के दिग्गजों का फूटा गुस्सा

Babar Azam: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में बाबर आजम का निराशाजनक प्रदर्शन जारी है. सुपर 8 में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए अहम मैच में फ्लॉप होने के बाद बाबर आजम की आलोचनाएं पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी कर रहे हैं. उनकी धीमी बल्लेबाजी ट्रोल की वजह बनी हुई है.

Cricket News - 2026-02-25T120849.091

Babar Azam: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर 8 में 24 फरवरी को इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया. इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 2 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई. पाकिस्तान की ओर से इस मैच में बाबर आजम ने निराशाजनक प्रदर्शन किया. उन्होंने धीमी बल्लेबाजी की, जिसके बाद पाकिस्तान के दिग्गज खिलाड़ी उनपर सवाल खड़े कर रहे हैं. बाबर आजम का करियर अब खतरे में आ गया है.

विज्ञापन

बाबर आजम पर उठे सवाल

इंग्लैंड से मिली हार के बाद पाकिस्तान में बाबर आजम की बल्लेबाजी की आलोचनाएं हो रही हैं. पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी इमाद वसीम ने कहा कि 24 गेंदें खेलकर आपको विकेट का आइडिया लग गया और आप खराब शॉट मारकर आउट हो रहे हैं. भारत के खिलाफ भी बाबर खराब शॉट मारकर आउट हुए थे. बाबर चौथे ओवर में बल्लेबाजी करने के लिए आए थे. उनके पास बड़ी पारी खेलने का मौका था. आप केवल छोटी टीमों के खिलाफ रन बनाते हैं. बड़े मैचों में आपके बल्ले से बड़ी पारियां नहीं निकलती हैं. पूरा पाकिस्तान दुआएं कर कर के थक चुका है कि बाबर रन बनाए.

विज्ञापन

वहीं, दूसरी ओर बाबर आजम की आलोचना पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर और पूर्व बल्लेबाज अहमद शहजाद ने भी की. अहमद ने बाबर पर तंज कसते हुए कहा कि क्रिकेट बोर्ड ने एक बंदे के लिए क्या कुछ नहीं किया. लेकिन उस खिलाड़ी के बल्ले से रन नहीं निकल रहे हैं.

विज्ञापन

फेल हुए बाबर आजम

इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए मुकाबले में बाबर आजम ने 24 गेंदों में 25 रन बनाए. उनकी धीमी बल्लेबाजी के बाद सोशल मीडिया पर भी बाबर को खूब ट्रोल किया गया. इससे पहले भारत के खिलाफ खेले गए मुकाबले में उन्होंने 5 रन बनाए थे, वहीं, यूएसए के खिलाफ 46 और नीदरलैंड्स के खिलाफ 15 रनों की पारी खेली थी. बाबर अभी तक टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में एक भी अर्धशतक नहीं जमा पाए हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ