R Ashwin IND vs NZ: वानखेड़े के मैदान पर भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच में भारतीय स्पिनर्स का बोलबाला रहा। रविंद्र जडेजा ने पंजा खोलते हुए पांच कीवी बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई, तो वॉशिंगटन सुंदर भी चार विकेट अपने नाम करने में सफल रहे। हालांकि, आर अश्विन की झोली में एक भी विकेट नहीं आया। टेस्ट क्रिकेट में यह पहली बार है जब अश्विन न्यूजीलैंड की पूरी टीम ऑलआउट होने पर भी एक भी विकेट नहीं चटका सके।
अश्विन के साथ पहली बार हुआ ऐसा
वानखेड़े की जिस पिच पर जडेजा और सुंदर की घूमती गेंदों के आगे कीवी बल्लेबाज पस्त नजर आए, उसी मैदान पर 14 ओवर का स्पेल फेंकने के बावजूद आर अश्विन की झोली खाली रह गई। दस में से 9 विकेट स्पिनर्स ने निकाले, पर अश्विन की फिरकी का जादू नहीं चल सका। टेस्ट क्रिकेट में यह पहला मौका है जब अश्विन न्यूजीलैंड की पूरी पारी सिमटने के बावजूद एक भी विकेट नहीं निकाल सके हैं। इससे पहले टेस्ट में जब-जब भारत के खिलाफ एक पारी में पूरी कीवी टीम ऑलआउट हुई थी, तो हर बार अश्विन के खाते में विकेट हुआ करते थे।
जडेजा का चला जादू
अश्विन के हाथ भले ही कोई विकेट नहीं आया, लेकिन उनके जोड़ीदार रविंद्र जडेजा ने अपनी फिरकी के दम पर कीवी बल्लेबाजों को जमकर नाच नचाया। जड्डू अपनी घूमती गेंदों की वजह से न्यूजीलैंड के लिए अबूझ पहेली साबित हुए। जडेजा ने कहर बरपाते हुए मेहमान टीम के पांच बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई। जड्डू के स्पिन जाल में विल यंग और डेरिल मिचेल जैसे बल्लेबाज भी फंसे, जिन्होंने न्यूजीलैंड की ओर से पहली पारी में सर्वाधिक रन बनाए।
22 ओवर के स्पेल में जडेजा ने 65 रन खर्च करते हुए 5 विकेट निकाले। जड्डू ने तीन विकेट न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को क्लीन बोल्ड करते हुए झटके। इसके साथ ही जडेजा भारत की ओर से टेस्ट में सर्वाधिक विकेट लेने के मामले में अब पांचवें स्थान पर आ गए हैं। मैच में तीसरा विकेट लेने के साथ ही भारतीय स्पिनर ने जहीर खान और ईशांत शर्मा को पीछे छोड़ दिया। जडेजा के नाम अब कुल 314 विकेट दर्ज हो गए हैं।
संबंधित खबरें
क्रिकेट का सबसे अनोखा इत्तेफाक! छक्का खाते ही विकेट लेते हैं नमन धीर
48 mins agoवैभव सूर्यवंशी की वापसी पक्की! संजू के फ्लॉप होने के बाद खुला रास्ता
2 hrs agoतीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
9 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
10 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
10 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
10 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
11 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
11 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
12 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines