148 साल के क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा, बन गया करिश्माई रिकॉर्ड

Canada vs Scotland: कनाडा और स्कॉटलैंड के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में एक ऐसा रिकॉर्ड दर्ज हो गया, जो 148 साल के क्रिकेट इतिहास में कभी नहीं हुआ था।

cricket News - 2025-09-07T123813.057

Canada vs Scotland: इंटरनेशनल क्रिकेट 148 सालों से खेला जा रहा है, जिसमें आए दिन कई बड़े रिकॉर्ड बन और टूट रहे हैं। क्रिकेट एक ऐसा खेल है, जहां हर दूसरे मैच में रिकॉर्ड बनते हैं। लेकिन कभी-कभी इस खेल में ऐसा हो जाता है, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की हो। अब देख लीजिए आईसीसी क्रिकेट विश्व कप लीग 2 मैच में कनाडा और स्कॉटलैंड के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में एक ऐसा रिकॉर्ड बन गया, जो आजतक 148 साल के इतिहास में नहीं हुआ था।

148 साल के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

कनाडा के सलामी बल्लेबाज अली नदीम ने पहली ही गेंद पर अपनी विकेट गंवा दी। वह स्लिप में कैच थमा बैठे। इसके बाद कनाडा को पारी की पहली ही गेंद पर पहला झटका लगा। इसके बाद दूसरी गेंद पर युवराज समरा नॉन स्ट्राइक पर रन आउट हो गए। इस तरह क्रिकेट इतिहास में शुरुआती 2 गेंदों में दोनों सलामी बल्लेबाज आउट हो गए। 148 साल के टेस्ट, वनडे और टी-20 इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ।

मैच की बात करें तो ब्रैड करी ने अपनी प्रभावशली गेंदबाजी से कनाडा को 18 रन पर ही 5 झटके दिए दिए थे। खराब शुरुआत के बाद श्रेयस मोव्वा ने 60 रनों की जुझारू पारी खेली। लोअर मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजो के दम पर कनाडा की टीम ने 184 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए स्कॉटलैंड की टीम ने 41.5 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। स्कॉटलैंड की ओर से जॉर्ज मुन्से ने 84 रनों की पारी खेली, जबकि रिची बेरिंगटन ने 64 रनों का योगदान दिया। कनाडा को इस मैच में हार मिली। इसके साथ ही उनके नाम अनचाहा रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ