FIFA World Cup 2026: रोनाल्डो के ऐतिहासिक गोल से पुर्तगाल ने क्रोएशिया को हराया, राउंड ऑफ 16 में बनाई जगह

FIFA World Cup 2026: क्रिस्टियानो रोनाल्डो की टीम पुर्तगाल ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 32 में क्रोएशिया को हराकर राउंड ऑफ 16 में जगह बना ली है. टोरंटो में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में पुर्तगाल ने एक्स्ट्रा टाइम में 2-1 से जीत दर्ज की.

FIFA World Cup 2026 (Image generated by AI)

FIFA World Cup 2026 (Image generated by AI)

FIFA World Cup 2026, Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो और गोंकालो रामोस के गोल की बदौलत पुर्तगाल ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 32 में क्रोएशिया को रोमांचक मुकाबले में हराकर राउंड ऑफ 16 में जगह बना ली. टोरंटो के बीएमओ फील्ड में खेले गए इस मुकाबले में पुर्तगाल ने एक्स्ट्रा टाइम में 2-1 से जीत दर्ज की. इस मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली और पहले हाफ में एक भी गोल नहीं हुआ.

विज्ञापन

हालांकि, दूसरे हाफ में क्रोएशिया ने पहला गोल करके बढ़त हासिल कर ली. वहीं, पुर्तगाल की ओर से रोनाल्डो ने ऐतिहासिक गोल दागकर स्कोर बराबर कर दिया, जो निर्धारित 90 मिनट तक कायम रहा. इसके बाद रामोस ने एक्स्ट्र टाइम में निर्णायक गोल कर पुर्तगाल को जीत दिला दी.

विज्ञापन

पहले हाफ में नहीं हुआ एक भी गोल

इस रोमांचक मुकाबले के पहले हाफ में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली, लेकिन कोई भी गोल नहीं हो सका. पुर्तगाल ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाते हुए पहले 20 मिनट के भीतर गोल करने के कई मौके बनाए, लेकिन उन्हें भुना नहीं सके. क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने 9वें मिनट में हेडर मिस किया, जबकि 13वें मिनट में उनकी शानदार फ्री-किक क्रॉसबार से टकराकर बाहर निकल गई.

पहले 45 मिनट में पुर्तगाल की टीम मैच में पूरी तरह हावी रही, लेकिन क्रोएशिया के डिफेंस और गोलकीपर ने उन्हें सफल नहीं होने दिया. वहीं, पहले हाफ में क्रोएशिया की ओर से कुल 12 फाउल देखने को मिला.

विज्ञापन

रोनाल्डो ने दागा अपना पहला नॉकआउट गोल

मैच का पहला गोल क्रोएशिया की ओर से इवान पेरिसिक ने 53वें मिनट में किया, जिससे उनकी टीम ने 1-0 की बढ़त हासिल कर ली. हालांकि, रोनाल्डो ने 68वें मिनट में पेनल्टी का फायदा उठाते हुए एक शानदार गोल दागा और स्कोर 1-1 से बराबर कर अपनी टीम की शानदार वापसी कराई. रोनाल्डो ने पहली बार वर्ल्ड कप के नॉकआउट मुकाबले में गोल दागा. इससे पहले उनके सभी गोल ग्रुप स्टेज में आए थे. वहीं, मौजूदा टूर्नामेंट में यह उनका तीसरा गोल रहा.

ये भी पढ़ें- वनडे फॉर्मेट को लेकर रविचंद्रन अश्विन ने की बड़ी भविष्यवाणी, ओलंपिक को लेकर दिया बड़ा बयान

गोंजालों रामोस ने दागा निर्णायक गोल

निर्धारित 90 मिनट में दोनों टीमें 1-1 के स्कोर पर बराबरी पर रहीं, जिसके बाद मुकाबला एक्स्ट्रा टाइम में पहुंचा. 90+4वें मिनट में राफेल लियाओ के क्रॉस पर गोंजालो रामोस ने गोल दागकर पुर्तगाल को 2-1 की बढ़त दिला दी. यह निर्णायक गोल साबित हुआ और पुर्तगाल की टीम राउंड ऑफ 16 में एंट्री कर ली. पुर्तगाल ने 1966 के बाद पहली बार वर्ल्ड कप के नॉकआउट मुकाबले में 0-1 से पिछड़ने के बावजूद वापसी करते हुए जीत हासिल करने का कारनामा किया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ