खतरे में है सुपरस्टार लियोनेल मेसी का वर्ल्ड रिकॉर्ड, किलियन एम्बाप्पे के पास है बड़ा मौका

FIFA World Cup: फीफा वर्ल्ड कप 2026 मौजूदा समय में हर तरफ छाया हुआ है. जहां पर सभी सुपरस्टार खिलाड़ी कमाल का प्रदर्शन करके सभी को प्रभावित कर रहे हैं. इस दौरान दिग्गज लियोनेल मेसी और किलियन एम्बाप्पे के बीच एक शानदार रेस देखने को मिल रही है.

lionel messi
1 / 6
मेसी ने रचा इतिहास (Image: Twitter Video Screenshot)

FIFA World Cup: फीफा वर्ल्ड कप में गोल करना अपने नाम में एक बड़ी उपलब्धि है. हालांकि कुछ खिलाड़ी ऐसे भी हैं, जिन्होंने इस टूर्नामेंट में कई बार गोल जड़ा है. ऐसे ही 5 खिलाड़ियों के बारे में हम आपको बताने वाले हैं. फिलहाल इस लिस्ट में अर्जेंटीना फुटबॉल टीम के कप्तान लियोनेल मेसी नंबर 1 पर नजर आ रहे हैं, लेकिन जल्द ही फ्रांस फुटबॉल टीम के सुपरस्टार किलियन एम्बाप्पे इस मामले में मेसी को भी पीछे छोड़ सकते हैं. इस रेस में फिलहाल इन दोनों खिलाड़ियों का दबदबा साफ नजर आ रहा है. (Pic Credit: Twitter Video Screenshot)

विज्ञापन

लियोनेल मेसी

लियोनेल मेसी 2 / 6

अर्जेंटीना फुटबॉल टीम के कप्तान लियोनेल मेसी ने अब तक फीफा वर्ल्ड कप में कुल 29 मुकाबले खेले हैं. जिसमें उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते कुल 19 गोल दागे हैं. मेसी इस वर्ल्ड कप तक 6 गोल जड़ चुके हैं. 39 साल के मेसी अपना आखिरी वर्ल्ड कप खेल रहे हैं. (Pic Credit- Argentina football team Instagram) 

विज्ञापन

किलियन एम्बाप्पे

किलियन एम्बाप्पे3 / 6

फ्रांस फुटबॉल टीम के सुपरस्टार किलियन एम्बाप्पे दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. एम्बाप्पे ने अब तक फीफा वर्ल्ड कप में 18 मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने बहुत ही शानदार प्रदर्शन करके 18 गोल दागे हैं. एम्बाप्पे अभी 27 साल के हैं. ऐसे में वो मेसी के वर्ल्ड रिकॉर्ड को पीछे छोड़ सकते हैं. इस वर्ल्ड कप में अब तक किलियन ने भी 6 गोल जड़े हैं. (Pic Credit- France football team Instagram) 

मिरोस्लाव क्लोस

मिरोस्लाव क्लोस4 / 6

जर्मनी फुटबॉल टीम के सुपरस्टार मिरोस्लाव क्लोस इस वर्ल्ड कप के शुरू होने से पहले टॉप पर थे. हालांकि अब वो दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. संन्यास ले चुके इस दिग्गज ने फीफा वर्ल्ड कप में कुल 24 मैच खेले थे. जिसमें उन्होंने 16 गोल जड़े थे. (Pic Credit- X) 

विज्ञापन

रोनाल्डो

रोनाल्डो5 / 6

ब्राजील फुटबॉल टीम के सुपरस्टार रोनाल्डो का नाम भी इस लिस्ट में नजर आ रहा है. फीफा वर्ल्ड कप में 19 मैच खेलने वाले रोनाल्डो ने कुल 15 गोल जड़े थे. रोनाल्डो ने ब्राजील टीम की प्राइम में खेला था. (Pic Credit- X) 

गर्ड मुलर

गर्ड मुलर6 / 6

जर्मनी जब 2 हिस्सों में बांटी थी. उस समय वेस्ट जर्मनी के लिए खेलने वाले गर्ड मुलर का नाम अभी तक इस रेस में नजर आ रहा है. गर्ड मुलर ने फीफा वर्ल्ड कप में 13 मैच कुल खेले थे. इस दौरान उन्होंने 14 गोल जड़े थे.  (Pic Credit- X) 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन