बदल गया ENG vs IND दूसरे टी20 मैच का समय, 10 बजे नहीं अब इस टाइम से शुरू होगा मुकाबला, जानें पूरी डिटेल्स

ENG vs IND 2nd T20I Match Timings: भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी20 बारिश की भेंट चढ़ने के बाद अब हर किसी की नजरें दूसरे टी20 के ऊपर बनी हुई हैं. दूसरे टी20 के शुरू होने के टाइम में काफी अंतर है. ये मैच रात 10 बजे बल्कि कितने बजे शुरू होगा आइए आपको भी बताते हैं.

AI Generated Image

AI Generated Image

ENG vs IND 2nd T20I Match Timings: भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का पहला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ चुका है. अब हर किसी की नजर सीरीज के दूसरे मुकाबले पर रहने वाली है. ये मैच 4 जुलाई को एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर में ये मैच खेला जाएगा. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया को अभी भी पहली जीत की तलाश है. पहले मैच के बाद अब दूसरे टी20 मुकाबले के लिए समय बदल चुका है. पहला मैच भारतीय समय के अनुसार रात 10 बजे शुरू हुआ था लेकिन दूसरा टी20 किस समय शुरू होगा आइए आपको बताते हैं.

विज्ञापन

कितने बजे शुरू होगा ENG vs IND दूसरे टी20 मैच?

इंग्लैंड और भारत के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला डे नाइट था जिसके तहत मैच की शुरुआत भारत में रात 10 बजे हुई थी. अब अगला मुकाबला दिन में खेला जाएगा तो ऐसे में इसके शुरुआत का समय अलग रहेगा. भारतीय समय के अनुसार दूसरा टी20 मैच शाम 7 बजे से शुरू होगा तो वहीं इसके आधे घंटे पहले दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर उतरेंगे. 

विज्ञापन

किस चैनल पर होगी ENG vs IND दूसरे टी20 मैच की लाइव?

इंग्लैंड और टीम इंडिया के बीच इस सीरीज को टीवी पर टेलीकास्ट करने के राइट्स सोनी नेटवर्क के पास हैं. ऐसे में टीवी पर मैच को देखने के लिए सोनी स्पोर्ट्स चैनल का रुख करना होगा. ओटीटी पर मैच को लाइव देखने के लिए फैंस को जियोहॉटस्टार पर जाना होगा.

ENG vs IND टी20 सीरीज का पूरा शेड्यूल

मैचतारीखदिनसमय (भारतीय समय)स्थान
पहला टी201 जुलाई 2026बुधवाररात 10:00 बजेरिवरसाइड ग्राउंड, चेस्टर-ले-स्ट्रीट
दूसरा टी204 जुलाई 2026शनिवारशाम 7:00 बजेएमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर
तीसरा टी207 जुलाई 2026मंगलवाररात 10:00 बजेट्रेंट ब्रिज, नॉटिंघम
चौथा टी209 जुलाई 2026गुरुवाररात 10:00 बजेकाउंटी ग्राउंड, ब्रिस्टल
पांचवां टी2011 जुलाई 2026शनिवारशाम 7:00 बजेद रोज़ बाउल, साउथैम्प्टन

दोनों टीमों के फुल स्क्वाड

भारत टीम: संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वाशिंगटन सुंदर, वैभव सूर्यवंशी, प्रसिद्ध कृष्णा, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई

विज्ञापन

इंग्लैंड की टीम: फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, साकिब महमूद, आदिल राशिद, ल्यूक वुड, जॉर्डन कॉक्स, जेम्स कोल्स, रेहान अहमद, सोनी बेकर

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ