FIFA World Cup 2026: पिछड़ने के बाद इंग्लैंड का जोरदार पलटवार, DR Congo को 2-1 से किया बाहर

FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में 1 जुलाई को इंग्लैंड और डीआर कॉन्गो के बीच भिड़ंत हुई. इंग्लैंड ने आखिरी समय में 2 गोल दागकर डीआर कॉन्गो को हार का स्वाद चखाया और अपनी जगह सुपर-16 के लिए पक्की कर ली.

Image Created by AI

Image Created by AI

फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ 32 में 1 जुलाई को इंग्लैंड और डीआर कॉन्गो के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया था. करो या मरो मुकाबले में इंग्लैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल कर ली. हालांकि इंग्लैंड अंत तक मैच में काफी पीछे थी. लेकिन बैक टू बैक दो गोल दागते हुए इंग्लैंड ने मैच की कहानी पलट दी और अंतिम 16 में अपनी जगह पक्की कर ली. वहीं डीआर कॉन्गो का सफर वर्ल्ड कप 2026 से हार के बाद खत्म हो गया.

विज्ञापन

इंग्लैंड का धमाकेदार खेल

डीआर कॉन्गो ने मैच के सातवें मिनट में ब्रायन सिपेंगा के शानदार गोल की बदौलत इंग्लैंड के खिलाफ 1-0 की बढ़त बनाई थी. इसके बाद इंग्लैंड इस मैच में काफी पीछे रह गई थी. शुरुआत में डीआर कॉन्गो ने शानदार खेल दिखाया और इंग्लैंड के खिलाड़ियों को बैकफुट पर रखा. खेल के 74 मिनट तक कॉन्गो ने 1-0 की बढ़त बनाई हुई थी.

विज्ञापन

लेकिन 75वें मिनट में इंग्लैंड की ओर से हैरी केन ने गोल दागकर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया. इसके बाद 86वें मिनट पर इंग्लैंड की ओर से हैरी केन ने ही दूसरा गोल दागा और मैच का पासा पूरी तरह से पलट दिया. इस तरह इंग्लैंड ने हारी हुई बाजी अपने नाम कर ली.

विज्ञापन

डीआर कॉन्गो को 6 मिनट का मिला था समय

डीआर कॉन्गो को नियम के मुताबिक 6 मिनट का अधिक समय मिला था. लेकिन कॉन्गो के खिलाड़ी एक भी गोल करने में असमर्थ रहे. ऐसे में इंग्लैंड ने ये मुकाबला अपनी झोली में डाल लिया. इंग्लैंड के खिलाड़ी हैरी केन ने विश्व कप में कमाल कर दिया. उन्होंने इस मैच में 2 गोल दागे और वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल दागने के मामले में पेले को पीछे छोड़ दिया. उन्होंने दूसरे हाफ में आक्रामक खेल दिखाया और डीआर कॉन्गो के खिलाड़ियों पर दबाव बनाए रखा. अब इंग्लैंड क्वाटर्फाइनल में अपनी जगह बना चुकी है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ