विराट कोहली के भतीजे आर्यवीर पर हुई पैसों की बारिश, इस टीम ने लगाई बड़ी बोली

विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए तैयारी कर रहे हैं. फिलहाल उनके भतीजे को आगामी दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 के लिए खरीदा गया है.

Cricket News - 2026-07-01T205330.839
1 / 6

विराट कोहली के भतीजे आर्यवीर कोहली को दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 के लिए चुना गया है. उन्हें ऑक्शन में मोटी रकम में खरीदा गया है.  1 जुलाई को दिल्ली प्रीमियर लीग के ऑक्शन में आर्यवीर की किस्मत खुली और उन्हें अच्छी खासी रकम में टीम में शामिल कर लिया गया. आर्यवीर के पास अपनी प्रतिभा को दिखाने का अच्छा मौका होगा. Image Credit: Virat Kohli/Insta and X  

विज्ञापन

विराट कोहली के भतीजे की लगी बोली

विराट कोहली के भतीजे की लगी बोली2 / 6

16 साल के आर्यवीर ने पिछले सीजन भी दिल्ली प्रीमियर लीग में भाग लिया था. पिछले सीजन उन्हें साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स ने खरीदा था. लेकिन इस सीजन उन्हें सेंट्रल दिल्ली ने खरीदा है. वह C कैटेगरी वाले खिलाड़ियों में शामिल थे. Image Credit: X

विज्ञापन

सेंट्रल दिल्ली ने खरीदा

सेंट्रल दिल्ली ने खरीदा3 / 6

आर्यवीर का बेस प्राइस 1 लाख रुपये था. लेकिन उन्हें सेंट्रल दिल्ली ने 1.2 लाख रुपये में खरीदा. हालांकि पिछले सीजन उन्हें साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स की तरफ से प्लेइंग 11 में खेलने का मौका नहीं मिला था. लेकिन इस सीजन उन्हें प्लेइंग 11 में शामिल होने की पूरी उम्मीद है. Image Credit: X

यश धुल सेंट्रल दिल्ली के स्टार खिलाड़ी

यश धुल सेंट्रल दिल्ली के स्टार खिलाड़ी4 / 6

सेंट्रल दिल्ली किंग्स में यश धुल जैसे सुपरस्टार खिलाड़ी खेलते हुए नजर आएंगे. सेंट्रल दिल्ली ने 2026 सीजन के लिए 9 खिलाड़ियों को रिटेन किया था. जिसमें यश धुल 15 लाख, मनी ग्रेवाल 18 लाख, जोंटी सिद्धू 10 लाख, युगल सैनी 3.8 लाख, आदित्य भंडारी, 3 लाख, सिद्धार्थ जून, 3 लाख, गवनिश खुराना 1 लाख, जसवीर सहरावत 1 लाख और तेजस बरोका 19 लाख में शामिल किए गए थे. Image Credit: X

विज्ञापन

वेस्ट दिल्ली ने मारी थी बाजी

वेस्ट दिल्ली ने मारी थी बाजी5 / 6

पिछले सीजन दिल्ली प्रीमियर लीग में कई शानदार मुकाबले खेले गए थे. नितीश राणा की अगुवाई में वेस्ट दिल्ली लायंस ने फाइनल में सेंट्रल दिल्ली को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया था. Image Credit: X

कई स्टार खिलाड़ी आ सकते हैं नजर

कई स्टार खिलाड़ी आ सकते हैं नजर6 / 6

इस सीजन भी लीग में कई स्टार खिलाड़ी नजर आ सकते हैं. माना जा रहा है कि ऋषभ पंत और ईशांत शर्मा जैसे इंटरनेशनल खिलाड़ी भी नजर आ सकते हैं. Image Credit: Rishabh Pant/ Insta

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन