IND vs ENG: छक्कों की बारिश से अभिषेक शर्मा ने बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड, इंग्लैंड में हासिल किया बड़ा मुकाम

भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी-20 मैच 1 जुलाई को खेला जा रहा है. इस मैच में अभिषेक शर्मा ने इतिहास रच दिया है. उन्होंने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाते हुए एक साथ 5 खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया है.

Cricket News - 2026-07-01T225342.195
1 / 6

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज में अभिषेक शर्मा ने इतिहास रच दिया. उन्होंने शानदार बल्लेबाजी से महफिल लूटी और टी-20 में सबसे तेज 100 छक्के जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए. उन्होंने कई खिलाड़ियों को पीछे छोड़ते हुए इतिहास रच दिया है. Image Credit by AI

विज्ञापन

अभिषेक शर्मा ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

अभिषेक शर्मा ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड2 / 6

अभिषेक शर्मा सबसे कम गेंदों में टी-20 में 100 छक्के पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने 785 गेंदों में अपने 100 टी-20आई छक्के पूरे किए. इससे पहले ये कारनामा वेस्टइंडीज के बल्लेबाज एविन लुईस के नाम था, जिन्होंने 789 गेंदों में 100 छक्के जड़े थे. Image Credit: X

विज्ञापन

एक साथ 5 बल्लेबाजों को छोड़ा पीछे

एक साथ 5 बल्लेबाजों को छोड़ा पीछे3 / 6

वहीं, इस लिस्ट में तीसरा स्थान फिन एलन का आता है. उन्होंने 871 गेंदों में अपने 100 टी-20 छक्के पूरे किए थे. इसके अलावा चौथे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के टिम डेविड हैं. उन्होंने 931 गेंदों में ये कारनामा किया था. 963 गेंदों में कोलिन मुनरो ने अपने 100 टी-20 छक्के पूरे किए थे. Image Credit: X

सभी खिलाड़ियों से आगे निकले अभिषेक

सभी खिलाड़ियों से आगे निकले अभिषेक4 / 6

सूर्यकुमार यादव भी इस लिस्ट में छठे नंबर पर हैं. उन्हें टी-20 इंटरनेशनल में 100 छक्के पूरे करने के लिए 1007 गेंदे लगी थीं. लेकिन अभिषेक शर्मा अब सभी खिलाड़ियों से आगे निकलकर वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं. Image Credit: X

विज्ञापन

जड़ा धांसू अर्धशतक

जड़ा धांसू अर्धशतक5 / 6

अभिषेक शर्मा ने इस मैच में 20 गेंदों में 50 रन पूरे किए थे. इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 3 छक्के अपने नाम किए थे. इसके अलावा वह भारत के लिए टी-20 में 100 छक्के जड़ने वाले पांचवें बल्लेबाज बने हैं. Image Credit: X

भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के

भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के6 / 6

भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के रोहित शर्मा (205), सूर्यकुमार यादव (179), हार्दिक पांड्या (126) और विराट कोहली ने 124 छक्के जड़े हैं. अब इस लिस्ट में अभिषेक शर्मा का भी नाम जुट गया है. Image Credit: X

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन