India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का पहला मैच लीड्स के हेडिंग्ले क्रिकेट मैदान पर खेला गया। पहले मैच में इंग्लैंड ने शानदार प्रदर्शन किया और 5 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया। भारत की ओर से इस मैच में 5 शतक लगाए गए। लेकिन फिर भी टीम इंडिया मैच अपने नाम नहीं कर सकी। कप्तान शुभमन गिल की अगुवाई में पहला मैच भारत को गंवाना पड़ा। इस मैच में भारतीय टीम की गेंदबाजी और फील्डिंग ने सबसे ज्यादा निराश किया। यही वजह रही कि भारतीय टीम इस सीरीज में 0-1 से पिछड़ गई है।
भारत की ऐसी रही बल्लेबाजी
भारतीय टीम ने पहली पारी में 113 ओवर में 471 रनों का विशाल स्कोर बनाया। पहली पारी में यशस्वी जायसवाल ने 159 गेंदों में 101 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि शुभमन गिल ने भी 147 रन बनाए। इसके अलावा ऋषभ पंत ने भी 134 रन बनाए, जिसके जवाब में इंग्लैंड ने 100.4 ओवर में ओली पोप की 106 और हैरी ब्रूक की 99 रनों की पारी के दम पर 100.4 ओवर में 465 रन बनाए थे। भारत को पहली पारी में 6 रनों की बढ़त मिली थी। जसप्रीत बुमराह ने 5 विकेट लिए थे, जबकि बेन स्टोक्स और जोश टंग ने 4-4 विकेट लिए।
इंग्लैंड ने दूसरी पारी में पलट दी बाजी
भारत ने दूसरी पारी में केएल राहुल की 137 और ऋषभ पंत की 118 रनों की पारी के बूते 96 ओवर में 364 रन बनाए थे। 371 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड ने पांचवें दिन का खेल खत्म होने से पहले 82 ओवर में 373/5 रन बनाकर 5 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया।
भारतीय टीम की खराब फील्डिंग
इस मैच में यशस्वी जायसवाल ने 4 आसान कैच छोड़ दिए, जबकि कई मौकों पर भारत ने खराब फील्डिंग की। गेंदबाजी में भी भारतीय टीम ने खूब संघर्ष किया। दूसरी पारी में भारतीय गेंदबाज इंग्लैंड को शुरुआती झटके देने में नाकाम रहे। इंग्लैंड ने दूसरी पारी में पहले विकेट के लिए 188 रनों की बड़ी साझेदारी कर भारतीय टीम की कमर तोड़ दी।
संबंधित खबरें
भारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
4 hrs agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
4 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
5 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
6 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 बल्लेबाज
6 hrs agoIND vs WI: ईशान किशन ने 2 छक्के लगाकर सूर्या-अभिषेक के क्लब में बनाई जगह
6 hrs agoसंजू सैमसन का बड़ा धमाका, 21 गेंदों में फिफ्टी ठोक कर ली कोहली की बराबरी
7 hrs agoIND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मैच में फिर फ्लॉप हुए अभिषेक शर्मा
7 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले रणजी ट्रॉफी में उतरेंगे जडेजा, इस टीम में मिली जगह
8 hrs ago2027 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेलेगी ये 4 टीमें, इमरान ताहिर की भविष्यवाणी
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines