IND vs NZ: बांग्लादेश के बाद अब न्यूजीलैंड का भी बैंड बजना तय! आंकड़े दे रहे गवाही

India vs New Zealand: टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है, जिसकी शुरुआत 16 अक्टूबर से हो रही है। दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड पर नजर दौड़ाई जाए तो यहां भारत का पलड़ा भारी नजर आता है।

India New Zealand

India New Zealand

India vs New Zealand: दो मैचों की टेस्ट सीरीज में बांग्लादेश को 2-0 से पीटने के बाद अब टीम इंडिया के सामने न्यूजीलैंड की चुनौती है। दोनों टीमें तीन मैचों की सीरीज में आमने-सामने होंगी, जिसकी शुरुआत 16 अक्टूबर से होगी। सीरीज का पहला मैच बुधवार से शुरू होगा, जिसके लिए दोनों टीमें बेंगलुरु पहुंच चुकी हैं। भारत ने हाल ही में बांग्लादेश को हराकर घर में लगातार 18वीं टेस्ट सीरीज अपने नाम की थी। टीम की मौजूदा फॉर्म को देखकर उसका न्यूजीलैंड के खिलाफ जीतना तय माना जा रहा है।

विज्ञापन

कीवियों के खिलाफ भारत का पलड़ा भारी

दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड पर नजर दौड़ाई जाए तो यहां भी भारत का पलड़ा भारी नजर आता है। क्रिकेट के सबसे बड़े फॉर्मेट में दोनों टीमें अब तक कुल 62 बार आमने-सामने हुई हैं। इसमें से भारत ने 22 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि कीवी टीम सिर्फ 13 मैच ही जीत सकी है। इसके अलावा बाकी सभी मैच ड्रॉ पर खत्म हुए हैं।

विज्ञापन

आखिरी बार भारत जीता था टेस्ट सीरीज

दोनों टीमें आखिरी बार टेस्ट में 2021-22 में भिड़ी थीं, जहां भारत दो मैचों की सीरीज को 1-0 से जीतने में सफल रहा था। आंकड़ों से साफ है कि कीवी टीम के खिलाफ भारत का पलड़ा भारी है। दोनों टीमों के बीच आखिरी पांच मैचों को देखें तो यहां कीवी टीम का पलड़ा भारी नजर आता है। इन पांच में से तीन मैच न्यूजीलैंड ने जीते, जबकि टीम इंडिया एक मैच ही जीत सकी। इसके अलावा एक मैच ड्रॉ रहा है।

विज्ञापन

पहली बार कब भिड़ीं दोनों टीमें

दोनों टीमों का क्रिकेट का इतिहास काफी पुराना है। भारत न्यूजीलैंड की टीमें सबसे पहले बार 1955 में भिड़ी थीं। मैच में ऑलराउंडर पॉली उमरीगर ने पहली पारी में दोहरा शतक जड़ा। टीम ने 498/4 के स्कोर पर पारी घोषित की। न्यूजीलैंड को मैच में फॉलोऑन खेलना पड़ा, लेकिन आखिर में यह मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ