IND vs AUS: दूसरे मैच में बारिश बिगाड़ेगी खेल? ऐसा रहने वाला है मौसम का मिजाज

India vs Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मैच आज यानी 6 दिसंबर से खेला जाएगा। ऐसे में बारिश इस मैच में खलल पैदा कर सकती है।

IND vs AUS (34)

India vs Australia: भारतीय टीम अपने कारवां को एडिलेड की ओर बढ़ा चुकी है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की खेली जा रही टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच 6 दिसंबर से खेला जाएगा। ऐसे में 6 से 10 दिसंबर के बीच मौसम का मिजाज मैच पर काफी कुछ निर्भर करने वाला है। पिंक बॉल से खेला जाने वाला ये मुकाबला डे नाइट टेस्ट मैच के रूप में खेला जाएगा। हालांकि मैच में बारिश बाधा बन सकती है। मौसम रिपोर्ट इसी ओर इशारा कर रही है।

विज्ञापन

मौसम का मिजाज

6 दिसंबर से शुरू होने वाला मुकाबले पर बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार पांचवें दिन मैच में दखलअंदाजी देखने को मिलेगी। पहले दिन सुबह मौसम साफ और धूप वाला रहेगा। दिन में आंधी तूफान होने की संभावना 2 प्रतिशत है। इसके अलावा अगले तीन दिन मौसम सुहावना रहेगा। लेकिन पांचवें दिन बारिश होने की संभावना 13 प्रतिशत है और दोपहर में बारिश हो सकती है। ऐसे में अगर मुकाबला पांचवें दिन तक जाता है तो बारिश दखलअंदाजी दे सकती है।

विज्ञापन

पिच रिपोर्ट पर एक नजर

एडिलेड की पिच शानदार है। ये बल्लेबाजों के अलावा गेंदबाजों के लिए भी अनुकूल है। हालांकि रात में गेंदबाजों को अधिक मदद मिलेगी। उन्हें स्विंग मिलेगी, जिससे बल्लेबाजों को सावधानी से बल्लेबाजी करनी होगी। पुरानी गेंदों से स्पिनरों को भी मदद मिलेगी। पिच पर वक्त गुजारने के बाद बल्लेबाज आसानी के साथ रन बना सकते हैं।

एडिलेड में भारत का प्रदर्शन

भारतीय टीम ने अब तक एडिलेड में 13 टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान भारतीय टीम को 2 मैच में जीत मिली है। वहीं ऑस्ट्रेलिया ने 8 मैचों में मुकाबला अपने नाम किया है। इसके अलावा 3 मैच ड्रॉ रहे हैं। एडिलेड में भारतीय टीम का जीत का प्रतिशत केवल 15 फीसदी है। भारत ने आखिरी बार इस मैदान पर मुकाबला साल 2003 में जीता था।

विज्ञापन

हेड टू हेड

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक 108 टेस्ट मैच खेले गए हैं, जिसमें भारतीय टीम ने 33 टेस्ट मुकाबले जीते हैं, जबकि 45 मैच ऑस्ट्रेलिया ने जीते हैं। 1 मैच टाई और 29 मैच ड्रॉ रहे हैं।

विज्ञापन

वहीं कंगारुओं की सरजमीं पर भारत ने 53 टेस्ट मैच खेले हैं। भारत ने 10 मैच जीते हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने 30 मुकाबले में बाजी मारी है। 13 मैच ड्रॉ रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ