'ड्यूटी के बाद रोज प्रैक्टिस...', सरफराज खान के छोटे भाई के फैन हुए सूर्यकुमार यादव

Musheer Khan : दलीप ट्रॉफी 2024 के पहले ही दिन सरफराज के छोटे भाई मुशीर ने धमाल मचा दिया है। उन्होंने इंडिया ए के खिलाफ शानदार शतक बनाया है। उनकी इस पारी से सूर्याकुमार यादव भी काफी ज्यादा प्रभावित हुए हैं। उन्होंने मुशीर की तारीफ की है।

image (95)

Duleep Trophy 2024: दलीप ट्रॉफी 2024 की शुरुआत हो चुकी है। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में इंडिया ए और इंडिया बी के बीच मुकबला खेला जा रहा है। इंडिया बी की कमान अभिमन्यु ईश्वरन के हाथों में हैं। उन्ही की कप्तानी में सरफराज खान और मुशीर खान खेल रहे हैं। सरफराज, मुशीर के बड़े भाई हैं। लगातार घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर रहे मुशीर खान ने एक बार फिर से अपनी क्लास दिखाई है। उन्होंने इंडिया ए के खिलाफ शानदार शतक बना दिया है इस मैच में इंडिया ए के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। उनकी इस पारी से टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव भी प्रभावित हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर तारीफ की है।

विज्ञापन

सूर्यकुमार यादव ने की तारीफ

सूर्यकुमार यादव ने सोशल मीडिया पर दलीप ट्रॉफी के मैच की फोटो शेयर की है। इस फोटो में मुशीर खान नजर आ रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा,’ मुशीर खान शानदार पारी! नवदीप सैनी ने अच्छा सहयोग किया। ड्यूटी के बाद रोज प्रैक्टिस, जितनी ड्यूटी उतनी प्रैक्टिस।’

विज्ञापन

विज्ञापन

मुश्किल हालात में टीम को संभाला

पहले बल्लेबाजी करते उतरी इंडिया बी ने 33 रन पर अपना पहला विकेट खोया था। इसके बाद मुशीर खान बल्लेबाजी करने आए थे। हालांकि दूसरे छोर पर कोई बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका और टीम ने 94 के स्कोर तक अपने 7 विकेट खो दिए थे। इसके बाद मुशीर ने सैनी के साथ शतकीय साझेदारी कर टीम के स्कोर 200 पार पहुंचाया। उन्होंने 205 गेंदों में शतक बनाया।

विज्ञापन

बेहद शानदार रहा है करियर

अगर मुशीर के फर्स्ट क्लास करियर की बता करें तो उनका रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है। उन्होंने 7 मैचों की 11 पारियों में लगभग 60 एवरेज से 634 रन बनाए हैं। अगर उनके डेब्यू मैच की बात करें तो इसमें वो फेल हो गए थे। उनका डेब्यू सौराष्ट्र के खिलाफ कुछ खास नहीं था। उन्होंने इस मैच में 12 और 23 रन बनाए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ