Duleep Trophy 2024: मुशीर खान का धमाका, टीम इंडिया से 2 खिलाड़ियों की छुट्टी लगभग तय!

Duleep Trophy 2024 Musheer Khan: दलीप ट्रॉफी में सरफराज खान के भाई मुशीर खान का धमाका देखने को मिला है। मुशीर ने पहली पारी में शतक जड़ा। जिसके बाद अब टेस्ट टीम इंडिया से जो खिलाड़ियों की छुट्टी होनी तय मानी जा रही है।

Musheer Khan

Musheer Khan

Duleep Trophy 2024 Musheer Khan: बांग्लादेश टेस्ट सीरीज से पहले भारत में दलीप ट्रॉफी 2024 टूर्नामेंट खेला जा रहा है। जिसमें भारतीय खिलाड़ी अपना दमखम दिखा रहे हैं। दो दिन में जहां कुछ खिलाड़ी फ्लॉप साबित हुए तो कुछ खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर सेलेक्टर्स का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। पहले दिन ज्यादातर बल्लेबाज फ्लॉप साबित हुए। जिसमें श्रेयस अय्यर, सरफराज खान और ऋषभ पंत जैसे बड़े नाम शामिल हैं। तो वहीं मुशीर खान ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से सभी का दिल जीता। अब मुशीर खान ने बांग्लादेश के साथ होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया में एंट्री की दावेदारी पेश की है। जिसके बाद 2 खिलाड़ियों की टेस्ट टीम से छुट्टी हो सकती है।

मुशीर खान दलीप ट्रॉफी में इंडिया बी के लिए खेल रहे हैं। उन्होंने पहली पारी में कमाल की बल्लेबाजी का नजारा पेश किया है। हालांकि मुशीर दोहरे शतक से चूक गए लेकिन अपनी शतकीय पारी से उन्होंने इन खिलाड़ियों की टेंशन बढ़ा दी है। मुशीर ने बल्लेबाजी करते हुए 181 रनों की पारी खेली। अपनी पारी के दौरान मुशीर ने 16 चौके और 5 छक्के लगाए।

1. श्रेयस अय्यर

दलीप ट्रॉफी में श्रेयस अय्यर इंडिया डी की कप्तानी कर रहे हैं। लेकिन बल्लेबाजी में अय्यर की शुरुआत बेहद खराब रही है। पहले ही दिन अय्यर महज 9 रन बनाकर आउट हो गए थे। बांग्लादेश टेस्ट सीरीज से पहले अय्यर का ये खराब प्रदर्शन उनको टीम इंडिया से बाहर का रास्ता दिखा सकता है। अगर अय्यर का प्रदर्शन आगे भी ऐसा रहता है तो उनकी जगह टेस्ट टीम इंडिया में मुशीर खान को सेलेक्टर मौका दे सकते हैं।

2. सरफराज खान

इंडिया बी के लिए मुशीर के बड़े सरफराज खान भी खेल रहे हैं। दोनों भाई एक ही टीम का हिस्सा है। जहां पहले दिन सरफराज खान फ्लॉप साबित हुए तो वहीं उनके छोटे भाई हिट रहे। सरफराज खान पहले ही दिन महज 9 रन बनाकर आउट हो गए थे। ऐसे में अब सरफराज खान का छोटा भाई ही उनकी टेस्ट टीम इंडिया से छुट्टी करा सकता है। हालांकि आगे टीम को सरफराज खान से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद जरूर होगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ