दिल्ली कैपिटल्स को जल्द मिलेगा नया कोच, 3 दिग्गजों के नाम आए सामने

Delhi Capitals New Coach: रिकी पोंटिंग का कार्यकाल खत्म होने के बाद अब दिल्ली कैपिटल्स को नए कोच की तलाश है। जिसके लिए अब तीन दिग्गजों का नाम सामने निकलकर आ रहा है।

Delhi Capitals

Delhi Capitals

Delhi Capitals New Coach: आईपीएल में पिछले 7 सालों से दिल्ली कैपिटल्स के कोच रहे पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज रिकी पोंटिंग ने आखिरकार टीम का साथ छोड़ दिया है। पोंटिंग का दिल्ली कैपिटल्स के साथ कॉन्ट्रैक्ट अब खत्म हो चुका है। जिसके बाद अब फ्रेंचाइजी एक नए कोच की तलाश में है। जिसको लेकर तीन दिग्गजों के नाम सामने निकलकर आ रहे हैं। जिसमें दो भारतीय और एक विदेशी दिग्गज शामिल है।

विज्ञापन

1. सौरव गांगुली

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का निकलकर आ रहा है। काफी समय से गांगुली दिल्ली कैपिटल्स के साथ क्रिकेट डायरेक्टर के रूप में जुड़े हुए हैं। ऐसे में टीम के सभी खिलाड़ियों के साथ उनका तालमेल भी अच्छा है। वहीं गांगुली ने भी दिल्ली कैपिटल्स का कोच बनने की इच्छा जाहिर की है। हालांकि अभी तक फ्रेंचाइजी की तरफ से इसको लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

2. महेला जयवर्धने

श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने का नाम भी इस लिस्ट में लिया जा रहा है। जयवर्धने पहले भी आईपीएल में कोच की भूमिका निभा चुके हैं। साल 2017 में जयवर्धने को मुंबई इंडियंस का कोच बनाया गया था। इसके बाद साल 2019 तक जयवर्धने मुंबई इंडियंस के कोच रहे थे। अपने कोचिंग करियर में जयवर्धने ने मुंबई इंडियंस को दो आईपीएल ट्रॉफी जितवाने में अहम भूमिका निभाई थी। जयवर्धने को कोचिंग का काफी अनुभव है, ऐसे में अगर महेला जयवर्धने दिल्ली कैपिटल्स के कोच बनते हैं तो टीम की हालत काफी सुधर सकती है।

विज्ञापन

2. वीवीएस लक्ष्मण

कई रिपोर्ट्स के मुताबिक वीवीएस लक्ष्मण का नाम भी दिल्ली कैपिटल्स के नए कोच के रूप में लिया जा रहा है। वीवीएस लक्ष्मण को कोचिंग का काफी अनुभव भी है। फिलहाल जिम्बाब्वे दौरे पर लक्ष्मण टीम इंडिया को कोचिंग दे रहे हैं। इससे पहले कई सीरीज में लक्ष्मण टीम इंडिया के कोच रह चुके हैं। फिलहाल लक्ष्मण नेशनल क्रिकेट अकादमी के प्रमुख भी है। हालांकि इस साल उनका ये कार्यकाल खत्म भी होने वाला है। ऐसे में हो सकता है उनको दिल्ली कैपिटल्स का कोच बनाया जा सके।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ