IND vs ZIM: 'घरेलू क्रिकेट वास्तव में...' यशस्वी जायसवाल का बड़ा बयान; सामने आया Video

Zimbabwe vs India Yashasvi Jaiswal: जिम्बाब्वे के साथ खेले गए सीरीज के चौथे मैच में यशस्वी जायसवाल ने कमाल की बल्लेबाजी की थी। अब बीसीसीआई ने जायसवाल का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें यशस्वी ने घरेलू क्रिकेट को लेकर बड़ा बयान दिया है।

Yashasvi Jaiswal

Yashasvi Jaiswal

Zimbabwe vs India Yashasvi Jaiswal: भारत और जिम्बाब्वे के बीच सीरीज का पांचवां मैच आज यानी 14 जुलाई को हरारे में खेला जाएगा। इस मैच को जीतकर टीम इंडिया सीरीज को 4-1 पर खत्म करना चाहेगी। वहीं पिछले मैच में अपने शतक से 7 रन दूर रहने के बाद अब इस मैच में यशस्वी जायसवाल एक बार फिर से ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का नजारा पेश करना चाहेंगे। सीरीज के आखिरी मैच से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें जायसवाल कुछ सवालों का जवाब देते हुए दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन

घरेलू क्रिकेट पर जायसवाल का बड़ा बयान

बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर जो वीडियो शेयर किया है वो चौथे टी20 मैच के बाद का है। इस मैच के बाद जायसवाल ने कुछ फैंस के सवालों के जवाब दिया था। इस दौरान एक फैन ने जायसवाल से पूछा था कि क्या आपको अपने शानदार प्रदर्शन में घरेलू क्रिकेट की भूमिका दिखाई देती है।

विज्ञापन

विज्ञापन

इस सवाल पर जायसवाल ने जवाब देते हुए कहा कि वास्तव में हमें घरेलू क्रिकेट खेलने का फायदा मिलता है। घरेलू क्रिकेट में हम अपने इंटरनेशनल मैचों की तैयारी अच्छे से कर सकते हैं। हमारे लिए घरेलू क्रिकेट काफी महत्वपूर्ण है।

विज्ञापन

सेंचुरी पूरी नहीं होने पर क्या हुई थी गिल से बात?

एक फैन ने जायसवाल से पूछा कि आप मैच में अपनी सेंचुरी बनाने से 7 रन से चूक गए थे। इस दौरान पिच पर आपकी गिल से क्या बातचीत हुई थी। इस पर जायसवाल ने बताया कि हमारी बातचीत हुई थी कि कैसे हमें बिना विकेट खोए जल्द से जल्द इस मैच को खत्म करना है। बाद में वहीं देखने को मिला और टीम इंडिया ने बिना कोई विकेट खोए मैच को जीत लिया था। चौथे मैच में जायसवाल ने 93 रनों की नाबाद शानदार पारी खेली थी। जिसके चलते उनको प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ