---विज्ञापन---

WPL 2026: लगातार 3 फाइनल हारने के बाद पहला खिताब अपने नाम करने उतरेगी दिल्ली कैपिटल्स, जानें पूरा शेड्यूल और स्क्वाड

WPL 2026 Delhi Capitals Squad: महिला प्रीमियर लीग 2026 में इस बार दिल्ली कैपिटल्स से खासा उम्मीदें हैं. दिल्ली कैपिटल्स ने अब तक महिला प्रीमियर लीग के 3 फाइनल खेले हैं. टीम ने अब तक एक भी खिताब अपने नाम नहीं किया है. दिल्ली साल 2026 में अपना पहला खिताब जीतने की नियत से उतरेगी. आइए डालते हैं टीम के शेड्यूल और स्क्वाड पर एक नजर.

---विज्ञापन---

WPL 2026: महिला प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत 9 जनवरी से होने जा रही है. टूर्नामेंट का पहला मुकाबला आरसीबी और मुंबई इंडियंस के बीच खेला खेला जाएगा. अब तक इस टूर्नामेंट में तीन सीजन खेले जा चुके हैं. खास बात ये है कि दिल्ली कैपिटल्स ने तीनों ही बार फाइनल खेला है और टीम को तीनों ही बार हार का सामना करना पड़ा है. आगामी सीजन में दिल्ली कैपिटल्स का स्क्वाड और शेड्यूल कैसा है. आइए डालते हैं एक नजर.

10 जनवरी से अभियान की शुरुआत

दिल्ली कैपिटल्स अपने अभियान की शुरुआत 10 जनवरी से करेगी, जहां उसका सामना मुंबई इंडियंस से होगा. ये मुकाबला डीवाई पाटिल स्टेडियम नवी मुंबई में खेला जाएगा. जबकि दिल्ली लीग स्टेज का आखिरी मुकाबला यूपी वॉरियर्स के खिलाफ 1 फरवरी को खेलेगी. ये मैच वडोदरा में खेला जाएगा. दिल्ली कैपिटल्स के सभी मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होंगे. जेमिमा रोड्रिग्स को महिला प्रीमियर लीग 2026 के लिए दिल्ली ने कप्तान बनाया है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- बांग्लादेश के कप्तान लिटन दास कितने अमीर हैं? आलीशान मकान, लग्जरी कार के साथ जानिए उनकी पूरी नेट वर्थ

दिल्ली कैपिटल्स का शेड्यूल (WPL 2026)

तारीखमुकाबलासमय (IST)स्थान
10 जनवरीमुंबई इंडियंस vs दिल्ली कैपिटल्सशाम 7:30 बजेनवी मुंबई
11 जनवरीदिल्ली कैपिटल्स vs गुजरात जायंट्सशाम 7:30 बजेनवी मुंबई
14 जनवरीयूपी वारियर्स vs दिल्ली कैपिटल्सशाम 7:30 बजेनवी मुंबई
17 जनवरीदिल्ली कैपिटल्स vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरशाम 7:30 बजेनवी मुंबई
20 जनवरीदिल्ली कैपिटल्स vs मुंबई इंडियंसशाम 7:30 बजेवडोदरा
24 जनवरीरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर vs दिल्ली कैपिटल्सशाम 7:30 बजेवडोदरा
27 जनवरीगुजरात जायंट्स vs दिल्ली कैपिटल्सशाम 7:30 बजेवडोदरा
01 फरवरीदिल्ली कैपिटल्स vs यूपी वारियर्सशाम 7:30 बजेवडोदरा

WPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स का पूरा स्क्वाड

जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), शेफाली वर्मा, मरिजनन कप्प, ऐलाना किंग, लाॅरा वोल्वार्ट, शिनेल हेनरी, स्नेह राणा, मिन्नु मनी, लिजेल ली, तानिया भाटिया, निकि प्रसाद, नल्लापुरेड्डी श्री चराणी, दीया यादव, ममता माडीवाला, नंदनी शर्मा और लूसी हेमिल्टन.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए मोहम्मद सिराज क्यों रहे अनलकी? उनके पुराने साथी ने बता दी बड़ी वजह

---विज्ञापन---

First published on: Jan 05, 2026 03:21 PM

End of Article

About the Author

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola