टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए मोहम्मद सिराज क्यों रहे अनलकी? उनके पुराने साथी ने बता दी बड़ी वजह

Reason For Mohammed Siraj Exclusion From ICC T20 World Cup 2026: इस बात में कोई शक नहीं है कि मोहम्मद सिराज इस वक्त भारत के बेहतरीन तेज गेंदबाजों में से एक हैं, लेकिन फिर भी उन्हें आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए इंडियन स्क्वाड में शामिल नहीं किया गया. साउथ अफ्रीकन क्रिकेटर और आरसीबी में सिराज के पुराने साथी एबी डिविलियर्स ने इसकी अहम वजह बताई है.

Mohammed Siraj

Why Mohammed Siraj Not Selected For ICC T20 World Cup 2026: दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज एबी डिविलियर्स का मानना है कि मोहम्मद सिराज बदकिस्मत रहे, क्योंकि उन्हें आगामी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में शामिल नहीं किया गया. सिराज ने पिछले साल अलग-अलग फॉर्मेट्स में अपनी गेंदबाजी का कमाल दिखाया था, लेकिन इसके बावजूद टी-20 टीम में उनके लिए जगह नहीं बनी.

विज्ञापन

सिलेक्शन से चूके सिराज

अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए, डिविलियर्स ने कहा, ‘हम सिराज को वनडे टीम में देखते हैं, वो उन अनलकी लोगों में से एक हैं जो सिलेक्शन से चूक गए. लेकिन ये फिर से टीम के बैलेंस पर डिपेंड करता है. आपके पास बुमराह और अर्शदीप हैं. हर्षित भी बल्लेबाजी कर सकते हैं. तो आपके पास ये तीन सीम गेंदबाज हैं.

विज्ञापन

सिराज को क्यों नहीं मिला मौका?

एबी डिविलियर्स ने आगे कहा, ‘मुझे लगता है यही कारण है कि आपने हर्षित राणा को मौका दिया क्योंकि सिराज सिर्फ एक गेंदबाज हैं, और मैनेजमेंट सीम बॉलिंग पर बहुत ध्यान नहीं देना चाहते. फोकस स्पिन गेंदबाजों पर है. अगर सीम बॉलर्स को शुरू में विकेट मिलते हैं, तो वो इसे एक तरह का बोनस समझते हैं. तो सिराज अनलकी हैं, लेकिन कम से कम वो वर्ल्ड कप 2027 के लिए आगे वनडे प्लान में शामिल हैं.

विज्ञापन

आईपीएल में शानदार बॉलिंग

मोहम्मद सिराज गुजरात टाइटंस के लिए आईपीएल में अच्छी फॉर्म में थे, जहां उन्होंने 15 मैचों में 16 विकेट लिए. हालांकि, उन्हें 2025 में एक भी टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने का मौका नहीं मिला. डिविलियर्स के मुताबिक, भारत के पास एक बहुत ही बैलेंस्ड टीम है जिसमें सभी ‘बेस कवर्ड’ हैं.

इन खिलाड़ियों की वजह से नहीं मिला मौका

डिविलियर्स ने कहा, ‘नई गेंद के साथ हर्षित राणा की परेशानी ये है कि उनके पास इंटरनेशनल लेवल पर ज्यादा एक्सपीरिएंस नहीं है. लेकिन अगर वो जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह के साथ कुछ ओवर दे सकते हैं, तो काफी ओवर कवर हो जाते हैं, और फिर शिवम दुबे और हार्दिक पांड्या बाकी ओवर पूरा कर सकते हैं.

विज्ञापन

‘सभी बेस कवर्ड हैं’

उन्होंने आगे कहा, वो स्पिन में भी सभी बेस कवर करते हैं, और यही वो जगह है जहां वो गेम जीतने पर फोकस करेंगे. जब बुमराह की रात शांत होती है, तो कोई कुलदीप आकर 4 विकेट ले लेते हैं और इसका उल्टा भी होता है. फिर मिडिल ऑर्डर में हार्दिक पांड्या आते हैं और मोमेंटम बदल देते हैं. इस तरह की चैंपियनशिप टीमें ही आप चाहते हैं, और भारत में ये सभी बेस कवर्ड हैं.’

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ