WPL 2026: महिला प्रीमियर लीग 2026 में मैच नंबर 7 दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्ज के बीच खेला गया. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी यूपी वॉरियर्ज की टीम विशाल स्कोर नहीं बना पाई. कप्तान मेग लैनिंग ने यूपी की ओर से शानदार अर्धशतकीय पारी खेली, जबकि हरलीन देओल ने भी 47 रनों का योगदान दिया. लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली ने आसानी के साथ मुकाबला जीत लिया. दिल्ली ने सीजन की पहली जीत हासिल की, जबकि यूपी को लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा.
यूपी ने बनाए थे 154 रन
पहले बल्लेबाजी करते हुए यूपी ने 8 विकेट के नुकसान पर 20 ओवर में 154 रन बनाए थे. सलामी बल्लेबाज किरण नवगिरे ने 3 गेंदों में 0 और मेग लैनिंग ने 38 गेंदों में 54 रनों की शानदार पारी खेली. उन्होंने 9 चौके के अलावा 1 छक्का भी अपने नाम किया. इसके अलावा फीबी लिचफील्ड ने 20 गेंदों में 27 रन बनाए, जबकि हरलीन देओल ने 36 गेंदों में 47 रनों का योगदान दिया, जिसकी बदौलत यूपी औसतन स्कोर बनाने में सफल रही. दिल्ली की ओर से मारिजन कप्प ने 4 ओवर में 24 रन खर्च कर 2 विकेट अपने नाम किए, जबकि शेफाली वर्मा को भी 2 सफलता मिली.
ये भी पढ़ें: हरमनप्रीत कौर ने WPL में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय खिलाड़ी
दिल्ली ने हासिल किया लक्ष्य
शेफाली वर्मा और लिजेल ली ने पहले विकेट के लिए मिलकर दिल्ली को दमदार शुरुआत दिलाई. शेफाली ने 32 गेंदों में 36 और ली ने 44 गेंदों में 67 रनों की पारी खेली, जिसमें 8 चौके के अलावा 3 छक्के शामिल थे. इसके अलावा जेमिमा रोड्रिग्स ने 14 गेंदों में 21 रन बनाए. अंत में लौरा वोल्वाड्ट ने 24 गेंदों में नाबाद 25 रनों की पारी खेली और दिल्ली ने 7 विकेट से जीत हासिल कर ली. यूपी की ओर से कोई भी गेंदबाज खासा प्रभावित नहीं कर सका. सबसे ज्यादा विकेट दीप्ति शर्मा ने लिए. उन्होंने 2 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया.
ये भी पढ़ें: राजकोट में न्यूजीलैंड का ‘राज’, डेरिल मिचेल ने शतक जड़कर दिलाई धमाकेदार जीत, राहुल की सेंचुरी गई बेकार
संबंधित खबरें
IPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
23 mins agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
53 mins agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
1 hr agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
1 hr agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
2 hrs agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
2 hrs agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
2 hrs agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
3 hrs agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
3 hrs agoTriple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines