IND vs NZ: महामुकाबले से पहले आया रोहित शर्मा के फिटनेस पर अपडेट, क्या न्यूजीलैंड के खिलाफ बनेंगे प्लेइंग 11 का हिस्सा?

IND vs NZ: बांग्लादेश और पाकिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद अब टीम इंडिया का सामना न्यूजीलैंड से 2 मार्च को होने वाला है। जिसके पहले टीम इंडिया अपने कई खिलाड़ियों के खराब फिटनेस से परेशान नजर आ रही थी।

rohit sharma fitness update

rohit sharma fitness update

IND vs NZ: बांग्लादेश और पाकिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद अब टीम इंडिया का सामना न्यूजीलैंड से 2 मार्च को होने वाला है। जिसके पहले टीम इंडिया अपने कई खिलाड़ियों के खराब फिटनेस से परेशान नजर आ रही थी। अब लीग स्टेज के आखिरी मुकाबले से पहले टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा का फिटनेस अपडेट सामने आ गया है। इससे साफ हो गया है की रोहित न्यूजीलैंड के खिलाफ प्लेइंग 11 का हिस्सा बनेंगे या नहीं?

विज्ञापन

रोहित शर्मा की फिटनेस पर आया अपडेट 

पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा पूरी तरह से फिट नहीं थे। ऐसे में रिपोर्ट्स आ रही थी कि हिटमैन न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं। बुधवार को रोहित ने अभ्यास नहीं करने का फैसला और बाकी खिलाड़ियों पर फोकस करते हुए नजर आए। अब टीम इंडिया के असिस्टेंट कोच रेयान टेन डोशेट ने हिटमैन के फिटनेस पर अपडेट देते हुए कहा, ‘वह बिल्कुल ठीक है। उन्हें यह चोट पहले भी हो चुकी है और वो इसे मैनेज करना जानते हैं।’

विज्ञापन

प्लेइंग 11 में रोहित खेलेंगे या नहीं? 

कोच रेयान टेन डोशेट ने भले ही रोहित शर्मा के फिटनेस का अपडेट दे दिया हो, लेकिन उन्होंने उनकी प्लेइंग 11 में जगह को लेकर नहीं बताया। फिट होने के बाद कप्तान रोहित शर्मा सेमीफाइनल से पहले आराम करने का रिस्क नहीं लेंगे और न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

विज्ञापन

कप्तान रोहित शर्मा से पहले मोहम्मद शमी, ऋषभ पंत और शुभमन गिल के भी फिटनेस पर सवाल थे। हालांकि 2 मार्च से पहले सभी खिलाड़ी पूरी तरह से फिट नजर आ रहे हैं। हिटमैन ने भी शुक्रवार को नेट्स में जमकर समय बिताया है। टीम इंडिया 2 मार्च को न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले के साथ ही साथ 4 मार्च को होने वाले सेमीफाइनल मुकाबले की भी तैयारी कर रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ