WPL में खेलेगी CSK की टीम? महिला क्रिकेट में कदम रखने को लेकर CEO कासी विश्वनाथन का बड़ा खुलासा

CSK in WPL: चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ कासी विश्वनाथ ने खुलासा किया है कि फ्रेंचाइजी आने वाले सालों में महिला क्रिकेट में कदम रखने के लिए तैयार है. इसका मतलब 5 बार की IPL चैंपियन सीएसके की टीम अब महिला प्रीमियर लीग (WPL) में भी खेलती हुई नजर आ सकती है.

Chennai Super Kings

Chennai Super Kings

Chennai Super Kings: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की सबसे सफल टीमों में से एक चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने जल्द ही महिला क्रिकेट में कदम रखने के लिए तैयार हैं. 5 बार आईपीएल का खिताब जीत चुकी CSK टीम के सीईओ कासी विश्वनाथ ने खुलासा किया है कि फ्रेंचाइजी आने वाले सालों में अपना विस्तार करेगी, जिसमें उसकी पहली प्राथमिकता महिला क्रिकेट होगी. यानी अब महिला प्रीमियर लीग (WPL) में भी CSK की टीम खेलती हुई नजर आ सकती है.

विज्ञापन

CSK के सीईओ कासी विश्वनाथन ने किया बड़ा खुलासा

चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ कासी विश्वनाथन ने 3 फरवरी को इन्वेस्ट इन तमिलनाडु सम्मेलन में रेवस्पोर्ट्स से बात करते हुए कहा कि फ्रेंचाइजी भविष्य में महिला क्रिकेट में कदम रखने की योजना बना रही है. हालांकि, उन्होंने यह साफ किया कि यह फैसला तुरंत लागू नहीं होगा, लेकिन सीएसके महिला क्रिकेट में निवेश करने के लिए तैयार है.

विज्ञापन

उन्होंने कहा, “अभी तुरंत नहीं, लेकिन आने वाले सालों में सीएसके का विस्तार जरूर होगा. हमारी पहली प्राथमिकता महिला क्रिकेट होगी और आगे चलकर हम दूसरे खेलों में भी मौके तलाश सकते हैं.”

ये भी पढ़ें- T20 WC 2026 के बायकॉट के बाद BCB को बड़ा झटका, इस मामले में बांग्लादेश हाईकोर्ट ने लगाई जमकर फटकार

WPL का हिस्सा नहीं हैं ये IPL टीमें

साल 2023 में शुरू हुए महिला प्रीमियर लीग का चौथा सीजन खेला जा रहा है. CSK उन आईपीएल फ्रेंचाइजियों में शामिल है जिनकी WPL में टीम नहीं है. फिलहाल डब्ल्यूपीएल में पांच टीमें खेल रही हैं, जो मुंबई, बेंगलुरु, दिल्ली, गुजरात और उत्तर प्रदेश से हैं. वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स के अलावा पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद जैसी बड़ी फ्रेंचाइजियां भी अभी तक WPL का हिस्सा नहीं बनी हैं.

विज्ञापन

हालांकि, पिछले कुछ महीनों से कई फ्रेंचाइजी के मालिक खुले तौर पर डब्ल्यूपीएल में नई टीमों के जुड़ने की बात कर रहे हैं. डब्ल्यूपीएल नीलामी के दौरान दिल्ली कैपिटल्स के सह-मालिक पार्थ जिंदल ने बताया कि बीसीसीआई WPL के विस्तार पर गंभीरता से विचार कर रहा है. जिंदल के मुताबिक, लंबी अवधि में बीसीसीआई का लक्ष्य मौजूदा कारवां मॉडल (जहां मैच सिर्फ दो-तीन जगहों पर होते हैं) से हटकर पूरे होम-एंड-अवे फॉर्मेट की ओर जाना है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ