15 फरवरी को IND vs PAK होना तय, T20 World Cup नहीं इस टूर्नामेंट में दोनों टीमें होंगी आमने-सामने

IND vs PAK: पाकिस्तान सरकार ने भले ही टी20 विश्व कप में भारत के खिलाफ मैच में मैच को बायकॉट करने का फैसला किया है लेकिन एक दूसरे टूर्नामेंट में दोनों टीमें आमने सामने होती नजर आ सकती हैं. ये मुकाबला भी 15 फरवरी को ही होने वाला है और पाकिस्तान की तरफ से अभी तक इस मैच को लेकर कुछ नहीं कह गया है.

IND vs PAK

IND vs PAK

IND vs PAK: पाकिस्तान की टीम ने भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप 2026 में ग्रुप स्टेज मुकाबले को बायकॉट करने का फैसला किया है. पाकिस्तान सरकार की तरफ से इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की गई थी. आईसीसी की तरफ से जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार ये मुकाबला कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में 15 फरवरी को खेला जाना है. 15 फरवरी को सिर्फ टी20 विश्व कप में ही भारत और पाकिस्तान के बीच मैच नहीं होना है. महिला राइजिंग एशिया कप में भी भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खेल जाना है. एक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि राइजिंग एशिया कप में पाकिस्तानी महिला टीम को भारत खिलाफ नहीं खेलने के लिए कोई एडवाइजरी जारी की गई है. 

विज्ञापन

पाकिस्तान का दोगलापन आया सामने

भारत के खिलाफ क्रिकेट मैच को बायकॉट करने को लेकर पाकिस्तान का दोगलापन सामने आ चुका है. टी20 विश्व कप के अलावा 15 फरवरी को महिला राइजिंग एशिया कप में भारत ए और पाकिस्तान ए की महिला टीमें बैंकॉक में आमने-सामने होंगी. ईएसपीएन क्रिकइन्फो की खबर के मुताबिक इस टूर्नामेंट की तैयारियां प्लान के मुताबिक चल रही हैं. 13 फरवरी से टूर्नामेंट का आगाज होने जा रहा है, जिसमें भारत और पाकिस्तान की टीमों को एक ही ग्रुप में रखा गया है. 

विज्ञापन

अंडर 19 विश्व कप में भी हो चुका है मैच

इस समय आईसीसी अंडर 19 विश्व भी जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जा रहा है. इस टूर्नामेंट में भी टीम इंडिया और पाकिस्तान एक ही ग्रुप का हिस्सा थे और दोनों टीमों के बीच मुकाबला भी खेला गया. इस मैच में टीम इंडिया की अंडर 19 टीम ने 58 रनों के बड़े अंतर से जीत हासिल की थी. इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली थी तो वहीं पाकिस्तान टूर्नामेंट से बाहर हो गया. ऐसे में सवाल ये है कि जब पाकिस्तान बाकी टूर्नामेंट में भारत के खिलाफ खेल रहा है तो टी20 विश्व कप में ये ढोंग क्यों कर रहा है. 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ