LIVE मैच में अनहोनी! खिलाड़ी के सिर पर गेंद लगते ही मैदान में मचा हड़कंप, फौरन ले जाना पड़ा अस्पताल

Zimbabwe Womens Player Admitted Hospital: न्यूजीलैंड और जिम्बाब्वे की महिला टीम के बीच इस समय वनडे सीरीज चल रही है. दूसरे वनडे मुकाबले के दौरान जिम्बाब्वे की एक खिलाड़ी बुरी तरह चोटिल हो गई. लाइव मैच में सिर पर गेंद लगने के बाद वो मैदान पर गिर पड़ीं. इसके बाद उन्हें तुरंत ही अस्पताल भर्ती करना पड़ा.

ZIM Player Kelis Ndhlovu

जिम्बाब्वे की खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती

Zimbabwe Womens Player Admitted Hospital: क्रिकेट का खेल कई बार काफी खतरनाक भी साबित हो सकता है. न्यूजीलैंड और जिम्बाब्वे की महिला टीम के बीच वनडे सीरीज चल रही है. इसी बीच दूसरे वनडे में जिम्बाब्वे टीम को तगड़ा झटका लगा. उनकी सलामी बल्लेबाज केलिस नधलोवु मैच के दौरान बुरी तरह से चोटिल हो गईं. उन्हें सिर पर गेंद लगी, जिससे मैदान पर हड़कंप मच गया. इसके बाद उन्हें मेडिकल टीम द्वारा फौरन अस्पताल ले जाना पड़ा.

विज्ञापन

लाइव मैच में लगी गंभीर चोट

जिम्बाब्वे की महिला टीम अभी न्यूजीलैंड के दौरे पर है. उनके बीच टी20 सीरीज का समापन हो गया है और हाल ही में वनडे श्रृंखला की शुरुआत हुई थी. दूसरे वनडे मैच का आयोजन ड्यूनेडिन के यूनिवर्सिटी ओवल ग्राउंड में हुआ, जहां न्यूजीलैंड और जिम्बाब्वे की महिला टीमें आमने-सामने थीं. इस मैच में जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी की.

विज्ञापन

उनकी सलामी बल्लेबाज केलिस नधलोवु को चोट आई. तेज गेंदबाज ब्री एलिंग की तेज बाउंसर सीधे केलिस के सिर पर लग गई. उस समय वो 12 रन पर बल्लेबाजी कर रही थीं. गेंद सिर पर लगते ही वह मैदान पर गिर गईं. मेडिकल टीम तुरंत मैदान पर आई और उन्हें चेक किया. उन्हें अस्पताल भेजा गया.

विज्ञापन

कोच ने दिया अपडेट

जिम्बाब्वे की कोच केट इब्राहिम ने केलिस नधलोवु की चोट पर अपडेट दिया. उन्होंने बताया कि चोट के बाद सिर का स्कैन कराया गया और केलिस की हालत ठीक है. हालांकि, अभी स्कैन के पूरे नतीजे सामने नहीं आए हैं. आपको बता दें कि केलिस के बाहर होने के बाद टेंडाई मकुशा को सब्स्टीट्यूट के रूप में मैदान पर उतारा गया.

न्यूजीलैंड ने जिम्बाब्वे को हराया

दूसरे वनडे मैच में जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 102 रन बनाए. जवाब में न्यूजीलैंड की महिला टीम ने मात्र 16.2 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया और 8 विकेट से जीत दर्ज की. कप्तान एमिलिया केर को 7 विकेट झटकने और 45 रन की शानदार पारी खेलने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मिला.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ