IND vs NZ: फाइनल में टीम इंडिया ने ये 5 चुनौतियां की पार, तो न्यूजीलैंड की पक्की है हार! फिर जीतेंगे T20 World Cup का खिताब?

Challenges for India Against New Zealand: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 में फाइनल होने जा रहा है. टीम इंडिया को अगर मैच जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा करना है, तो कुछ चुनौतियों को पार करना होगा.

Team ndia vs New Zealand
1 / 6

Challenges for India Against New Zealand: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड पर सभी की नजर टिकी हुई है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी. टीम इंडिया लगातार दूसरी टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतने के इरादे से उतरेगी. अगर भारतीय टीम कुछ बड़े चैलेंज को पार कर लेती है, तो न्यूजीलैंड की हार पक्की हो सकती है.

विज्ञापन

टिम सीफर्ट-फिन एलन को आउट करना

टिम सीफर्ट-फिन एलन को आउट करना2 / 6

टिम सीफर्ट और फिन एलन की जोड़ी ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में धमाल मचाया है. उन्हीं के दम पर न्यूजीलैंड टीम फाइनल तक पहुंची है. इन दोनों सलामी बल्लेबाजों को अगर टीम इंडिया ने सस्ते में पवेलियन भेज दिया, तो टीम इंडिया के लिए चैंपियन बनने की राह आसान हो जाएगी.

विज्ञापन

मिडल ओवरों में विकेट नहीं लेना

मिडल ओवरों में विकेट नहीं लेना3 / 6

टीम इंडिया की सबसे बड़ी कमजोरी गेंदबाजी साबित हुई है. भारतीय टीम मिडल ओवरों में उतने विकेट नहीं झटक पाई है और टी20 वर्ल्ड कप में यह भारत के लिए बड़ी कमजोरी है. टीम इंडिया के गेंदबाजों को बीच के ओवरों में भी विकेट लेने की कोशिश करनी होगी.

कोल मैकॉन्ची की स्पिन गेंदबाजी

कोल मैकॉन्ची की स्पिन गेंदबाजी4 / 6

टीम इंडिया की एक बड़ी कमजोरी स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ बल्लेबाजी रही है. लगातार भारतीय टीम ने शुरुआती ओवरों में ऑफ स्पिन पर विकेट गंवाए हैं .न्यूजीलैंड के पास कोल मैकॉन्ची का विकल्प है. टीम इंडिया को उनसे संभलकर रहना होगा. फाइनल में भारत को यह चुनौती पार करनी होगी.

विज्ञापन

किफायती गेंदबाजी सबसे बड़ा चैलेंज

किफायती गेंदबाजी सबसे बड़ा चैलेंज5 / 6

टीम इंडिया का सबसे बड़ा चैलेंज किफायती गेंदबाजी होगी. पिछले दो मैचों में भारत ने खूब रन लुटाए हैं. वेस्टइंडीज और इंग्लैंड टीम ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर धुनाई की है. अब फाइनल में उनका सबसे बड़ा चैलेंज किफायती गेंदबाजी होगी. अगर भारतीय गेंदबाज कम रन देते हैं, तो भारत की जीत की संभावना बढ़ जाएगी.

बड़ी ओपनिंग साझेदारी नहीं होना

बड़ी ओपनिंग साझेदारी नहीं होना6 / 6

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया की एक बड़ी कमजोरी ओपनिंग जोड़ी रही है. अब तक भारतीय सलामी जोड़ी ने बड़ा स्कोर नहीं बनाया है. अब फाइनल में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन से बड़ी पार्टनरशिप की उम्मीद होगी. उन्होंने धमाल मचाया, तो भारत की जीत की राह आसान हो जाएगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन