IPL 2026: BCCI ने अक्षर पटेल पर लगाया लाखों का जुर्माना, PBKS के खिलाफ हुई इस गलती की मिली कड़ी सजा

Axar Patel Fined: IPL 2026 के बीच दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल पर BCCI ने लाखों का जुर्माना ठोका है. PBKS के खिलाफ मैच में हुई एक बड़ी गलती की सजा उन्हें मिली.

Axar Patel (8)
1 / 6

Axar Patel Fined: IPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स को पंजाब किंग्स के खिलाफ बड़ी जीत मिली. DC के लिए IPL 2026 की शुरुआत शानदार रही लेकिन लगातार मैच हारने के कारण प्लेऑफ की रेस में वो पिछड़ने लगे. दिल्ली कैपिटल्स के लिए हर एक मैच जरूरी है और उन्होंने पंजाब किंग्स को हराकर प्लेऑफ में जाने की संभावना को बनाए रखा. इस मैच में अक्षर पटेल की कप्तानी भी अच्छी रही लेकिन मैच के दौरान एक गलती उन पर भारी पड़ी है, जिसकी सजा BCCI ने उन्हें दी है.

विज्ञापन

अक्षर पटेल पर BCCI का सख्त एक्शन

अक्षर पटेल पर BCCI का सख्त एक्शन2 / 6

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल पर BCCI ने 12 लाख रुपये का भारी जुर्माना लगा दिया है. क्रिकबज ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान पटेल ने स्लो ओवर रेट बनाए रखा, जिसकी वजह से उन पर फाइन लगाया गया है.

विज्ञापन

अक्षर पटेल से क्यों हुई गलती?

अक्षर पटेल से क्यों हुई गलती?3 / 6

मैच के दौरान टीम को निर्धारित समय में अपने 20 ओवर पूरे करने होते हैं. अगर देरी हुई, तो मैच रेफरी द्वारा फाइन लगाया जाता है. दरअसल, धर्मशाला में हुए PBKS के खिलाफ मैच में अक्षर पटेल पांच तेज गेंदबाजी विकल्पों के साथ उतरे. उन्होंने गेंदबाजी नहीं की और पूरे 20 ओवर तेज गेंदबाजों से करवाए. इसी वजह से 20 ओवर निर्धारित समय में पूरे नहीं हो पाए.

अक्षर पटेल ने खेली तूफानी पारी

अक्षर पटेल ने खेली तूफानी पारी4 / 6

अक्षर पटेल ने भले ही गेंदबाजी नहीं की लेकिन बल्ले से पूरा योगदान दिया. 211 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी DC ने शुरुआत में ही विकेट गंवा दिए. कप्तान अक्षर पटेल ने डेविड मिलर के साथ मिलकर शानदार साझेदारी की. अक्षर ने 30 गेंदों में 56 रन बनाए.

विज्ञापन

DC ने 3 विकेट से जीता मैच

DC ने 3 विकेट से जीता मैच5 / 6

अक्षर पटेल के आउट होने के बाद डेविड मिलर, आशुतोष शर्मा और माधव तिवारी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और 19 ओवरों में ही 211 रनों के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा कर लिया.

प्लेऑफ की रेस में बरकरार DC

प्लेऑफ की रेस में बरकरार DC6 / 6

PBKS पर जीत के साथ दिल्ली कैपिटल्स प्लेऑफ की रेस में बरकरार है. अगर वह अपने अगले दोनों मैच जीत जाती है, तो 14 अंक के साथ क्वालीफाई कर सकती है. हालांकि, उन्हें किसी एक टीम के भी 14 अंक पर लीग स्टेज खत्म करने की उम्मीद करनी है. अगर DC का बेहतर नेट रन रेट हुआ, तो वो क्वालीफाई कर लेंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन