---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IPL 2026: पहले गेंद, फिर बल्ले से पंजाब को दिए ‘घाव’, कौन हैं DC की जीत के 22 साल के हीरो माधव तिवारी?

Madhav Tiwari: IPL 2026 युवाओं के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का सबसे अच्छा स्थान है. 22 साल के युवा ऑलराउंडर माधव तिवारी ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए गेंद-बल्ले से कोहराम मचाया और उनकी जीत में अहम किरदार निभाया. आइए जानते हैं कि माधव कौन हैं और उनका सफर कैसा रहा है.

---विज्ञापन---

Madhav Tiwari: IPL 2026 में एक मैच किसी भी क्रिकेटर की किस्मत बदल देता है. दिल्ली कैपिटल्स के युवा ऑलराउंडर माधव तिवारी पंजाब किंग्स के खिलाफ अपने धमाकेदार प्रदर्शन के कारण IPL 2026 के सबसे चर्चित खिलाड़ी बन चुके हैं. IPL में अपने दूसरे ही मैच में माधव ने पहले गेंद, फिर बल्ले से पंजाब की टीम को घाव दिए और DC की जीत में अहम किरदार निभाया. उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के कारण दिल्ली कैपिटल्स प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है.

कौन हैं माधव तिवारी?

माधव तिवारी मध्य प्रदेश के ऑलराउंडर हैं, जो लोअर ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हैं और तेज गेंदबाजी का विकल्प भी प्रदान करते हैं. खास बात यह है कि माधव ने अब तक मध्य प्रदेश टीम के लिए घरेलू क्रिकेट में डेब्यू नहीं किया है. उन्होंने मध्य प्रदेश के लोकल टूर्नामेंट्स में धमाकेदार प्रदर्शन करके DC का ध्यान अपनी ओर खींचा. मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग में भोपाल लियोपार्ड्स के लिए खेलते हुए गेंद और बल्ले से अपनी क्षमता दिखाई.

---विज्ञापन---

दिल्ली कैपिटल्स ने IPL 2025 के ऑक्शन में माधव तिवारी को 40 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया था. पिछले साल MI के खिलाफ उन्होंने अपना डेब्यू किया था लेकिन 3 रन बनाकर आउट हो गए थे. इसके बाद उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला और IPL 2026 में आखिर उन्होंने अपना दूसरा मैच खेला.

ये भी पढ़ें:- IPL 2026: ऑरेंज कैप की रेस से वैभव सूर्यवंशी का बाहर होना तय! SRH के धाकड़ बल्लेबाज के सिर सजा ताज, देखें टॉप 5 लिस्ट

---विज्ञापन---

PBKS के खिलाफ मचाया कोहराम

माधव तिवारी ने IPL 2026 में PBKS के खिलाफ मिले इस एक मौके का भरपूर तरीके से उपयोग किया. माधव ने पहले अपनी तेज गेंदबाजी से पंजाब किंग्स को पस्त किया. उन्होंने 4 ओवरों में 40 रन देकर 2 विकेट हासिल किए. माधव ने PBKS के इस सीजन के दो सबसे सफल बल्लेबाज प्रियांश आर्या और कूपर कोनोली को पवेलियन का रास्ता दिखाया.

PBKS ने 211 रनों का लक्ष्य सामने रखा, जिसके जवाब में DC ने शुरुआत में ही विकेट गंवा दिए. अक्षर पटेल और डेविड मिलर ने टीम की वापसी कराई. उनके आउट होने के बाद माधव तिवारी ने धमाल मचाया. उन्होंने मात्र 8 गेंदों में 225.00 के स्ट्राइक रेट से 18 रन बनाए. DC ने 6 गेंद शेष रहते 3 विकेट से मैच जीता. अपने प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मिला.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- IPL 2026: कप्तान श्रेयस अय्यर ने किन खिलाड़ियों पर फोड़ा PBKS की लगातार चौथी हार का ठीकरा? आया चौंकाने वाला बयान

First published on: May 12, 2026 09:22 AM

End of Article

About the Author

Ujjaval Palanpure

मध्य प्रदेश के महेश्वर निवासी उज्जवल पालनपुरे पिछले 7 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पृष्ठभूमि रखने वाले उज्जवल ने टेक्निकल अप्रोच और खेलों के प्रति जुनून को स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में सफलतापूर्वक बदला। क्रिकेट उनकी प्रमुख विशेषज्ञता है, वहीं कबड्डी, WWE, MMA और गेमिंग जैसे विषयों पर भी उनकी मजबूत पकड़ है। आसान भाषा में स्टोरीटेलिंग उनकी पहचान है। जुलाई 2025 से उज्जवल News24 में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे खेल जगत की बड़ी खबरों, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और डिजिटल ऑडियंस के लिए खास कंटेंट तैयार करते हैं।

Read More

Ujjaval Palanpure

मध्य प्रदेश के महेश्वर निवासी उज्जवल पालनपुरे पिछले 7 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पृष्ठभूमि रखने वाले उज्जवल ने टेक्निकल अप्रोच और खेलों के प्रति जुनून को स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में सफलतापूर्वक बदला। क्रिकेट उनकी प्रमुख विशेषज्ञता है, वहीं कबड्डी, WWE, MMA और गेमिंग जैसे विषयों पर भी उनकी मजबूत पकड़ है। आसान भाषा में स्टोरीटेलिंग उनकी पहचान है। जुलाई 2025 से उज्जवल News24 में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे खेल जगत की बड़ी खबरों, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और डिजिटल ऑडियंस के लिए खास कंटेंट तैयार करते हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola