टीम इंडिया जाए ना जाए, विराट कोहली पहले ही कर चुके हैं लाहौर से शॉपिंग, फिर बरसों बाद वायरल हुआ पुराना वीडियो

Virat Kohli in Pakistan: टीम इंडिया के तरफ से डेब्यू करने के बाद विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ कई यादगार मुकाबले खेले हैं, लेकिन पड़ोसी मुल्क में उन्हें एक भी इंटरनेशल मैच खेलने का मौका नहीं मिला, हालांकि वो जूनियर लेवल पर सरहद पार जा चुके हैं.

Virat Kohli In Lahore Pakistan

Virat Kohli In Lahore Pakistan

Virat Kohli Shopping in Lahore Viral Video: भारत और पाकिस्तान के बीच कई सालों से बाइलेट्रल सीरीज नहीं हुई है, यहां तक कि आईसीसी इवेंट्स में भी टीम इंडिया ने पड़ोसी मुल्क का टूर नहीं किया है. साल 2008 में विराट कोहली ने इंटरनेशनल डेब्यू किया और उन्हें कभी सीनियर टीम की तरफ से पाकिस्तान में खेलने का मौका नहीं मिला. हालांकि अब एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिससे पता चलता है कि ये बैटिंग सुपरस्टार 20 साल पहले सरहद पार कर चुके हैं.

विज्ञापन

लाहौर के मार्केट में किंग कोहली

विराट कोहली के लाहौर में खाने-पीने, चाय पीने और अपने परिवार और दोस्तों के लिए पाकिस्तान के मशहूर सलवार-कमीज सेट की शॉपिंग करने का वीडियो क्लिप वायरल हो रहा है. ये साल 2006 की बात है, इस क्लिप में 17 साल के एक मासूम चेहरे वाले कोहली नजर आ रहे थे, जो पीयूष चावला की कप्तानी में भारत की अंडर-19 टीम के मेंबर के तौर पर पाकिस्तान के दौरे पर थे. ये इकलौता ऐसा मौका था जब किंग कोहली ने पाकिस्तान में कोई क्रिकेट मैच खेला था.

विज्ञापन

विराट को नहीं मिला ये मौका

विराट कोहली का पाकिस्तान में कोई इंटरनेशनल मैच ने खेल पाना क्रिकेट के लिहाज से ये एक बड़ी दुख की बात है, क्योंकि भारतीय क्रिकेट के अलग-अलग दौर के महान खिलाड़ी – वीनू मांकड़, पॉली उमरीगर, बिशन बेदी, गुंडप्पा विश्वनाथ, सुनील गावस्कर, दिलीप वेंगसरकर, कपिल देव, मोहम्मद अजहरुद्दीन, सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, सौरव गांगुली, अनिल कुंबले, वीवीएस लक्ष्मण, इरफान पठान, हरभजन सिंह, वीरेंद्र सहवाग और युवराज सिंह जैसे मशहूर प्लेयर्स ने पड़ोसी मुल्क में क्रिकेट खेला है.

विज्ञापन

टीम इंडिया का आखिरी पाक दौरा कब?

भारतीय क्रिकेट टीम आखिरी बार 2008 में एशिया कप के लिए पाकिस्तान गई थी, जिसमें भारत फाइनल में श्रीलंका से हार गया था. टीम इंडिया ने आखिरी बार 2006 में एक बाइलेट्रल सीरीज के लिए पाकिस्तान का दौरा किया था, जब मेजबान टीम ने तीन टेस्ट मैचों की सीरीज 1-0 से जीती थी और भारत ने 5 वनडे मैचों की सीरीज़ 4-1 से अपने नाम की थी.

विज्ञापन

क्या पाकिस्तान में खेल पाएंगे Ro-Ko?

विराट कोहली और रोहित शर्मा की पीढ़ी दोनों देशों के बीच चल रहे राजनीतिक तनाव की वजह से पाकिस्तान में खेलने के मौके से महरूम रह गई है. Ro-Ko के वनडे से रिटारमेंट से पहले हर क्रिकेट फैंस चाहेगा कि इन 2 इंडियन सुपरस्टार क्रिकेटर को पाकिस्तान में इंटरनेशनल मैच खेलने का मौका मिले.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ