कौन है SRH टीम की ये क्यूट फैन गर्ल? टीवी पर चंद सेकेंड की झलक ने मचा दी दिलों में हलचल

Who is SRH Fan Girl Vedvika Soni: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के दौरान जब 3 मई को सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइटराइडर्स का मुकाबला चल रहा था, तभी अचानक ब्रॉडकास्टर्स का कैमरा एक बेहद प्यारे चेहरे की तरफ मुड़ गया, तब हर किसी के मन में ये सवाल आया होगा कि ये क्यूट फैन गर्ल आखिर है कौन?

Vedvika Soni SRH
1 / 6
Vedvika Soni SRH

ये वाक्या मैच की दूसरी पारी के 14.5 ओवर का है जब हैदराबाद के 165 रनों के जवाब में कोलकाता टीम महज 1 विकेट खोकर 133 रन बना चुकी थी, इस पल ये साफ था कि केकेआर ये मैच आसानी से जीत जाएगी, ऐसे में एसआरएच की इस फैन गर्ल के चेहरे पर थोड़ी टेंशन नजर आ रही थी.

विज्ञापन

2 / 6

15वें ओवर में मैच की सिचुएशन जैसी भी रही हो, लेकिन क्रिकेट फैंस को सनराइजर्स हैदराबाद की इस मिस्ट्री गर्ल ने क्रिकेट फैंस को अपना दीवाना बना लिया था. लोग ये पता लगाने की कोशिश कर रहे थे ये कोई आम लड़की है या सेलिब्रिटी? आइए हम आपको इनकी पूरी डिटेल देते हैं.

विज्ञापन

3 / 6

एसआरएच की इस प्यारी सी सपोर्टर का नाम है वेदविका सोनी, इनकी पैदाइश 31 मार्च 1999को अहमदाबाद शहर में हुई है. उनका बचपन गुजरात में ही बीता और वो वहीं पली बढ़ीं. ऐसे में आप सोच रहे होंगे कि फिर वो गुजरात टाइटंस के बजाए सनराइजर्स हैदराबाद को क्यों सपोर्ट कर रही हैं, इसकी खास वजह है.

4 / 6

वेदविका सोनी पेशे से एक्ट्रेस और मॉडल हैं जिन्होंने साल सुपरस्टार रवि तेजा की मूवी धमाका से तेलुगू फिल्मों में डेब्यू किया था, हालांकि ये एक छोटा सा रोल था, लेकिन करियर के लिहाज से एक बड़ा ब्रेक जरूर था. आंध्र प्रदेश और तेलंगाना की फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी होने की वजह से वो आईपीएल के दौरान एसआरएच टीम को चियर करते हुए नजर आती हैं.

विज्ञापन

5 / 6

वेदविका ने कई अन्य तेलुगू फिल्मों में भी काम किया जिनमें 2023 में 'स्पार्क लाइफ', 2025 में 'अमरावती पुलिस स्टेशन' शामिल हैं. आईएमडीबी के मुताबिक उन्होंने साल 2012 की पंजाबी मूवी 'पिंकी मोगे वाली' में भी छोटा सा रोल किया था.

6 / 6

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन की बात करें तो वेदविका सोनी बी कॉम और एमबीए (एचआर) की भी पढ़ाई की है. हालांकि वो एक्टिंग प्रोजेक्ट्स, म्यूज़िक वीडियो, मॉडलिंग और डिजिटल कोलैबोरेशन में अपना करियर आगे ले जाना चाहती हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन