Year Ender 2025: क्रिकेट की दुनिया में कौन बना सबसे बड़ा 'सिक्सर किंग'? T20I, ODI और टेस्ट में इनका बोला बल्ला

Year Ender 2025: साल 2025 क्रिकेट प्रेमियों के लिए काफी यादगार रहा. टी20 के अलावा वनडे और टेस्ट क्रिकेट भी काफी चर्चा का विषय रहा. इस साल कुछ प्लेयर्स का बल्ला जमकर बोला और उन्होंने छक्कों की जमकर बारिश की. आइए जानते हैं कि 2025 में T20I, वनडे और टेस्ट में किस बल्लेबाज ने सबसे ज्यादा छक्के जड़े.

Abhishek Sharma Rohit Sharma Most Sixes

कौन है 2025 का सिक्सर किंग?

Year Ender 2025: क्रिकेट जगत के लिए 2025 काफी यादगार रहा. कई सारी टीमों ने अपना सालों का सूखा खत्म करते हुए चैंपियनशिप जीती. रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने 12 साल बाद चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा किया, वहीं सूर्यकुमार यादव ने टीम इंडिया को एशिया कप का चैंपियन बना दिया. क्रिकेट में छक्कों की बारिश देखना सभी को पसंद है. इस साल बल्ले से कई अलग-अलग प्लेयर्स ने तबाही मचाई है और खूब छक्के जड़े हैं. आइए जानते हैं कि T20I, वनडे और टेस्ट में कौन 2025 का सिक्सर किंग रहा.

विज्ञापन

T20I में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज

टी20 अंतर्राष्ट्रीय में इस साल सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज करणबीर सिंह रहे, जिन्होंने 32 मैचों में 122 छक्के जड़े. लिस्ट में टेस्ट प्लेइंग नेशन के सिर्फ एक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा हैं. उन्होंने 21 मैचों में 54 छक्के जड़े. वो भारत के लिए सिक्सर सिंह रहे.

विज्ञापन
खिलाड़ी मैच पारी छक्के
करणबीर सिंह (AUT)3232122
फयाज अहमद (BHR)403769
बिलाल जलमाई (AUT)363557
आसिफ अली (BHR)323056
अभिषेक शर्मा (IND)212154

ये भी पढ़ें:- कब, कहां और कैसे देखें Rohit Sharma-Virat Kohli के विजय हजारे ट्रॉफी मैच? जानें LIVE Streaming से जुड़ी डिटेल्स

वनडे में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज

2025 में वनडे क्रिकेट काफी रोमांचक रहा और चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन भी सालों बाद हुआ. इस साल सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में नंबर 1 पर स्कॉटलैंड के हेंड्री मुंसी रहे, जिन्होंने 11 पारियों में 34 छक्के जड़े. दूसरे स्थान पर पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा हैं, जिन्होंने 14 मैचों में 24 छक्के जड़े.

विज्ञापन
खिलाड़ी मैच पारी छक्के
हेनरी मुंसी (SCO)111134
रोहित शर्मा (IND)141424
डेवाल्ड ब्रेविस (SA)9920
हैरी ब्रुक (ENG)151520
डैरेल मिचेल (NZ)171619

टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज

टेस्ट क्रिकेट में 2025 में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीन भारतीय शामिल हैं. ऋषभ पंत नंबर 1 पर रहे, जिन्होंने 7 मैचों में 26 छक्के जड़े. शुभमन गिल ने 9 मैचों में 15 छक्के लगाए. लिस्ट में चौथे स्थान पर रवींद्र जडेजा का नाम शामिल है.

खिलाड़ी मैच पारी छक्के
ऋषभ पंत (IND)71326
शुभमन गिल (IND)91615
जेमी स्मिथ (ENG)91614
रवींद्र जडेजा (IND)101713
हैरी ब्रुक (ENG)91612

ये भी पढ़ें:- विराट कोहली फैंस के लिए बुरी खबर, चिन्नास्वामी स्टेडियम में नहीं दिखेगा ‘किंग’ का जलवा!

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ