विराट कोहली फैंस के लिए बुरी खबर, चिन्नास्वामी स्टेडियम में नहीं दिखेगा 'किंग' का जलवा!

Virat Kohli: विराट कोहली विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में दो मैच खेलने वाले हैं. वो दिल्ली के लिए 15 साल बाद ये टूर्नामेंट खेलते हुए नजर आएंगे. पहले दिल्ली के मैच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाले थे लेकिन अब ये शिफ्ट कर दिए गए हैं. फैंस अब विराट को RCB के होमग्राउंड में खेलते हुए नहीं देख पाएंगे.

Virat Kohli M Chinnaswamy

विराट फैंस के लिए बुरी खबर

Virat Kohli: विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 की शुरुआत 24 दिसंबर से होने वाली है. विराट कोहली दिल्ली के लिए ये टूर्नामेंट खेलते हुए नजर आएंगे और इसी कारण से कर्नाटक क्रिकेट असोसिएशन ने दिल्ली के कुछ मैच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शिफ्ट कर दिए. विराट को फिर से एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलते हुए देखने के लिए फैंस बहुत उत्साहित नजर आ रहे थे. हालांकि, कोहली के प्रशंसकों के लिए बेहद बुरी खबर सामने आ रही है. अब चिन्नास्वामी स्टेडियम में कोहली खेलते हुए नजर नहीं आएंगे.

विज्ञापन

चिन्नास्वामी स्टेडियम में नहीं दिखेगा किंग का जलवा!

किंग कोहली IPL में RCB से खेलते हैं और इस टीम का होमग्राउंड एम चिन्नास्वामी स्टेडियम है. IPL 2025 में RCB की जीत के बाद सेलिब्रेशन के दौरान चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ मची और 11 लोगों को मौत हुई. इसी वजह से चिन्नास्वामी स्टेडियम में कोई मैच नहीं हो रहे हैं. कर्नाटक सरकार ने KSCA को अनुमति दे दी थी कि सुरक्षा का सही तरह से ध्यान रखा गया, तो चिन्नास्वामी में मैच हो सकते हैं.

विज्ञापन

KSCA ने विराट कोहली के विजय हजारे ट्रॉफी खेलने के फैसले के बाद अलूर में होने वाले दिल्ली के मैचों को चिन्नास्वामी स्टेडियम में शिफ्ट किया. कुछ समय पहले खबर सामने आई थी कि चिन्नास्वामी स्टेडियम में फैंस की एंट्री बैन है. अब क्रिकबज ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि कर्नाटक सरकार के ऑर्डर के बाद चिन्नास्वामी में होने वाले मैचों को बेंगलुरु में स्थित BCCI CoE में शिफ्ट कर दिया गया है. KSCA को मंगलवार सुबह इस बारे में जानकारी दी गई और उन्होंने टीमों को BCCI CoE में मैच शिफ्ट किए जाने के बारे में बता दिया है. ऐसे में कोहली का जलवा अब चिन्नास्वामी में नहीं दिख पाएगा.

ये भी पढ़ें:- आयुष म्हात्रे-वैभव सूर्यवंशी की बढ़ी मुश्किलें! पाकिस्तान के खिलाफ हार के बाद BCCI ले सकती है कड़ा एक्शन

विज्ञापन

विराट कोहली विजय हजारे ट्रॉफी में खेलेंगे कितने मैच?

विजय हजारे ट्रॉफी में विराट कोहली दो मैच खेलने वाले हैं. खबरों की मानें, तो वो शुरुआती दो मैचों का हिस्सा बनेंगे. कोहली 24 दिसंबर को आंध्र प्रदेश के खिलाफ खेलने वाले हैं और ये बात दिल्ली के कोच सरनदीप सिंह ने कन्फर्म कर दी. इसके अलावा कोहली 26 दिसंबर को गुजरात के खिलाफ खेलते हुए नजर आ सकते हैं. बता दें कि ये दोनों ही मैच अब BCCI CoE में शिफ्ट हो चुके हैं.

ये भी पढ़ें:- कब, कहां और कैसे देखें Rohit Sharma-Virat Kohli के विजय हजारे ट्रॉफी मैच? जानें LIVE Streaming से जुड़ी डिटेल्स

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ