वैभव सूर्यवंशी की दलीप ट्रॉफी में शानदार गेंदबाजी, 1 ओवर में 2 विकेट लेकर किया कमाल
दलीप ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में ईस्ट जोन की तरफ से बल्लेबाजी में वैभव सूर्यवंशी कमाल नहीं दिखा पाए. उन्होंने गेंदबाजी से अपनी चमक बिखेर दी है. सूर्यवंशी ने एक ही ओवर में दो विकेट लेकर सनसनी फैला दी है.
Written By: Pankaj Joshi|Updated: Aug 25, 2026 13:30
Edited By : Pankaj Joshi|Updated: Aug 25, 2026 13:30
Share :
वैभव सूर्यवंशी ने गेंदबाजी में बरपाया कहर (Photo: AI)
---विज्ञापन---
Vaibhav Suryavanshi: टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी छाए हुए हैं. IPL और घरेलू क्रिकेट में उन्होंने अपने बल्ले से कोहराम मचाया. कुछ महीने पहले ही उन्होंने टीम इंडिया के लिए टी20 में डेब्यू भी किया. हाल ही में वैभव ने दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन से खेलते हुए अपना डेब्यू किया. उनसे एक तूफानी पारी की उम्मीद का जी रही थी लेकिन वो नाकाम रहे. एक अच्छी बात ये है कि उन्होंने गेंदबाजी में अपना जलवा दिखाया है. वैभव ने बता दिया है कि अगर उन्हें गेंदबाजी दी जाए तो वो विकेट भी निकाल सकते हैं.
वैभव सूर्यवंशी ने गेंदबाजी में दिखाया दम
दलीप ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में नॉर्थ ईस्ट जोन का मुकाबला ईस्ट जोन से हुआ. ईस्ट जोन की तरफ से पहली पारी में वैभव सूर्यवंशी बल्लेबाजी में कमाल नहीं कर पाए. 6 बॉल पर 8 रन बनाकर वो आउट हो गए. उन्होंने शानदार दो चौके लगाए. इसके बावजूद टीम ने 467 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया.
---विज्ञापन---
पहली पारी में नॉर्थ ईस्ट जोन की बल्लेबाजी बहुत खराब रही. टीम 111 रनों पर ऑलआउट हो गई. नॉर्थ ईस्ट जोन को फॉलोऑन खेलना पड़ा. दूसरी पारी में भी टीम की हालत खस्ता हो गई है. इस बार कप्तान ईशान किशन ने वैभव को भी गेंद सौंपी. उन्होंने किसी को निराश नहीं किया और एक ही ओवर में दो विकेट चटकाए. किशन लिंगदोह और इमलीवती लेमटूर को वैभव ने पवेलियन की राह दिखाई. वैभव ने तीन ओवरों में ग्यारह रन दिए.
Vaibhav Sooryavanshi provides Double Delight ✌️
Picks up 2⃣ wickets in the over. 2 excellent catches as well. 🙌
North East Zone are 79/7 in the 2nd innings after following on.
ईस्ट जोन की टीम ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में अच्छा प्रदर्शन किया. पहले टीम ने बल्लेबाजी में अपना दम दिखाया. टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही, लेकिन मिडिल ऑर्डर के खिलाड़ियों ने मोमेंटम बनाए रखा. सुदीप कुमार ने 146 रनों की जबरदस्त पारी खेली. वहीं शहबाज अहमद ने भी 167 रन ठोक नॉर्थ ईस्ट जोन को दबाव में डाल दिया.
ईस्ट जोन की गेंदबाजी भी तगड़ी रही. अभिजीत सरकार ने नॉर्थ ईस्ट जोन के पांच बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई. उनके अलावा शहबाज अहमद ने भी तीन विकेट लिए. शहबाज का इस मुकाबले में ऑलराउंडर की भूमिका बहुत अच्छे से निभाई है. वो मैन ऑफ द मैच के प्रबल दावेदार हैं. नॉर्थ ईस्ट जोन के बल्लेबाजों ने दूसरी पारी में भी निराश किया है. टीम की हार पक्की लग रही है.