एमएस धोनी और रोहित शर्मा संग अपनी वायरल फोटो पर सूर्यकुमार यादव ने तोड़ी चुप्पी, शेयर किया मजेदार किस्सा

2026 के IPL में सूर्यकुमार यादव ने एमएस धोनी और रोहित शर्मा के साथ एक आइकॉनिक फोटो ली थी. उन्होंने इंस्टाग्राम पर इसे पोस्ट किया था. सूर्या ने अब इस फोटो को लेकर मजेदार किस्सा सुनाया है. आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा.

Suryakumar Yadav With MS Dhoni and Rohit Sharma

सूर्या ने धोनी के रिएक्शन का किया खुलासा (Image: Instagram/surya_14kumar)

Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार यादव के लिए पिछले कुछ महीने बिल्कुल भी अच्छे नहीं रहे हैं. आयरलैंड दौरे से पहले उन्हें टी20 की कप्तानी से हटा दिया गया. उन्हें टीम में भी जगह नहीं दी गई. श्रेयस अय्यर उनकी जगह कप्तान बने. सूर्यकुमार कभी भी भारत के दिग्गज क्रिकेटर एमएस धोनी के साथ नहीं खेल पाए. सूर्यकुमार को इस बात का मलाल रहता है.

विज्ञापन

आपको याद होगा कि इस साल के IPL में सूर्यकुमार ने धोनी और रोहित शर्मा के साथ एक तस्वीर लेकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी. उनकी फोटो बहुत वायरल हुई थी. साथ ही साथ लोगों ने कमेंट्स के जरिए बहुत प्यार भी दिया था. सूर्यकुमार को इस फोटो को लेने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी थी. उन्होंने एक मजेदार किस्सा सुनाया है.

विज्ञापन

सूर्यकुमार यादव को धोनी ने दिया मजेदार जवाब

दरअसल पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा को हाल ही में सूर्यकुमार यादव ने अपना इंटरव्यू दिया. वहां पर उन्होंने फोटो के पीछे के असली राज का खुलासा किया. सूर्या ने कहा कि इस आइकॉनिक फोटो के लिए चेन्नई में अभ्यास के दौरान सबसे पहले उन्होंने रोहित शर्मा से निवेदन किया था. सूर्या ने बताया कि इस पर रोहित का रिएक्शन काफी मजाकिया था. रोहित ने सूर्या से ‘अरे क्या रे…’ कहा.

सूर्या ने बताया कि उनके लिए सबसे मुश्किल काम धोनी से बात करने का था. धोनी से बात करने में सूर्या को थोड़ा डर लग रहा था. पूर्व टी20 कप्तान ने कहा, “रोहित शर्मा को मनाने के बाद मुझे धोनी से बात करनी थी. ये मेरे लिए मुश्किल काम था. जब मैं ड्रेसिंग रूम में गया तो धोनी आइस बाथ की तैयार कर रहे थे. वो एकदम कोने पर बैठे हुए थे. मैंने उनसे कहा कि मुझे आपके और रोहित भाई के साथ एक फोटो लेनी है. मैं बीच में रहूंगा, आप दाईं ओर और रोहित भाई बाईं ओर. मैं इस दौरान बहुत ही नवर्स भी था. तब मुझसे धोनी ने कहा कि तुम फोटो लेगा तो इंस्टाग्राम पर भी डालेगा. हम बाल बनाकर आते हैं.”

विज्ञापन

टीम में वापसी की तैयारी में जुटे सूर्या

सूर्यकुमार यादव के लिए अब टीम इंडिया की टी20 टीम में वापसी कर पाना बहुत ही कठिन है. सूर्या को पता है कि उन्हें इसके लिए बहुत मेहनत करनी पड़ेगी. उन्होंने नेट्स पर पसीना बहाना शुरू कर दिया है. हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वो काफी आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे थे. उनके पास इसके अलावा और दूसरा कोई रास्ता भी नहीं है. घरेलू क्रिकेट में वो अच्छा प्रदर्शन करने के बाद ही वो टीम में वापसी कर सकते हैं. देखना होगा कि फ्यूचर में उन्हें भारतीय टीम में जगह मिल पाएगी या नहीं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs SL: ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में लगाया धमाकेदार शतक, टीम इंडिया का विशाल स्कोर

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ