नई दिल्ली: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच बुधवार से इंग्लैंड के द ओवल में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का फाइनल मुकाबला शुरू हुआ। महामुकाबले में कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। उन्होंने चार तेज गेंदबाजों के साथ जाने का फैसला लिया। जबकि रविचंद्रन अश्विन को ड्रॉप कर फैंस को चौंका दिया।
अश्विन को लेकर उन्होंने मैदान की परिस्थितियों का हवाला दिया। इस बीच एक खिलाड़ी की भविष्यवाणी चर्चा का विषय बन गई है। दरअसल, भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज और कमेंटेटर दिनेश कार्तिक ने मैच से पहले टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन चुनी थी। उन्होंने भी इसमें चार तेज गेंदबाजों के साथ स्पिनर के रूप में सिर्फ जडेजा को रखा।
सच हुई दिनेश कार्तिक की भविष्यवाणी
कार्तिक ने 12.11 PM पर अपनी प्लेइंग इलेवन पोस्ट कर कहा- मुझे लगता है कि इस XI को टीम इंडिया चुनेगी। कार्तिक ने इसके साथ ही पिच के बारे में कहा- इस समय बादल छाए हुए हैं और ठंड है, हालांकि जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा यह बेहतर होता जाएगा। कार्तिक ने जैसा बोला ठीक वैसा ही हुआ। रोहित शर्मा ने हूबहू यही प्लेइंग इलेवन चुनी।
मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया शुरुआती तीन झटकों के बाद मजबूत स्थिति में पहुंच गई है। पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 85 ओवर में कुल 3 विकेट खोकर 327 रन बना लिए हैं। स्टीव स्मिथ 95 और ट्रैविस हैड 146 रन बनाकर खेल रहे हैं। देखना होगा कि दूसरे दिन टीम इंडिया के गेंदबाज क्या कमाल करते हैं।
ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन):
डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, ट्रैविस हेड, कैमरन ग्रीन, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, नाथन ल्यॉन, स्कॉट बोलैंड
भारत (प्लेइंग इलेवन):
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, श्रीकर भरत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज
संबंधित खबरें
भारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
5 hrs agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
6 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
7 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
7 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 बल्लेबाज
8 hrs agoIND vs WI: ईशान किशन ने 2 छक्के लगाकर सूर्या-अभिषेक के क्लब में बनाई जगह
8 hrs agoसंजू सैमसन का बड़ा धमाका, 21 गेंदों में फिफ्टी ठोक कर ली कोहली की बराबरी
9 hrs agoIND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मैच में फिर फ्लॉप हुए अभिषेक शर्मा
9 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले रणजी ट्रॉफी में उतरेंगे जडेजा, इस टीम में मिली जगह
9 hrs ago2027 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेलेगी ये 4 टीमें, इमरान ताहिर की भविष्यवाणी
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines