नई दिल्ली: भारत के टेस्ट स्पेशलिस्ट चेतेश्वर पुजारा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ द ओवल में खेले जा रहे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल मुकाबले में फेल रहे। पुजारा ने 25 गेंदों में 2 चौके ठोक महज 14 रन बनाए। उन्हें कैमरून ग्रीन ने बोल्ड कर पवेलियन भेजा। ये नजारा 14वें ओवर में देखने को मिला।
ग्रीन ने घातक इनस्विंगर पर मारा बोल्ड
कैमरून ग्रीन के ओवर में पुजारा संभलकर खेलने की कोशिश में जुटे थे। ग्रीन अब इस ओवर की पांचवीं गेंद डालने आए। उन्होंने जैसे ही बॉल फेंकी, इसने कांटा बदला और घातक इनस्विंगर बनकर अंदर जा घुसी। पुजारा ने समझा कि ये बॉल बाहर की ओर निकल जाएगी, लेकिन जैसे ही बॉल ने टप्पा खाया, ये तेजी से अंदर की ओर आई और स्टंप्स पर रखी गिल्लियां उड़ाते हुए बाहर निकल गई। इस तरह टेस्ट के एक्सपर्ट बल्लेबाज पुजारा आसानी से बोल्ड होकर पवेलियन लौट गए। पुजारा की इस बल्लेबाजी ने क्रिकेट फैंस का दिल तोड़ दिया।
https://twitter.com/Crickettalkss/status/1666821402681565186
ये हाल तब हैं जब पुजारा पिछले छह महीने से इंग्लैंड में हैं। उन्होंने काउंटी क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया है। हालांकि अहम मुकाबले में उनका प्रदर्शन चिंता का विषय बन गया है। पुजारा के आउट होने के बाद टीम इंडिया के 3 विकेट 50 रन पर गिर गए। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 469 रन बनाए हैं। जिसका पीछा करते हुए टीम इंडिया की शुरुआत काफी खराब रही है। पुजारा के बाद विराट कोहली भी 14 रन बनाकर आउट हो गए। टीम इंडिया के 4 बल्लेबाज महज 71 रन पर आउट हो चुके हैं। देखना होगा कि अब मैच यहां से किस तरह बदलता है।
संबंधित खबरें
IPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट कोच
3 mins agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
20 mins agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
43 mins agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
1 hr agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
1 hr agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
1 hr agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
2 hrs agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
2 hrs agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
3 hrs agoकौन हैं विहान मल्होत्रा जिन्होंने अपने रणजी डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार शतक?
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines