WTC 2025-27 Points Table में पाकिस्तान का सबसे बुरा हाल, वेस्टइंडीज से शर्मनाक हार के बाद फाइनल की रेस से बाहर!

WTC 2025-27 Points Table: वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को पहले टेस्ट में 90 रनों से हरा दिया. इस मैच के बाद आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के पॉइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. इस हार के बाद पाकिस्तान की स्थिति और भी खराब हो गई है.

Pakistan Test Team (PIC Credit - AI)

Pakistan Test Team (PIC Credit - AI)

WTC 2025-27 Points Table after WI vs PAK 1st Test: आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 में पाकिस्तान का बुरा हाल है. वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में 90 रनों से करारी मात दी. इस टेस्ट मैच में 211 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम सिर्फ 120 रन पर ही ढेर हो गई. इस शर्मनाक हार के बाद WTC पॉइंट्स टेबल में पाकिस्तानी टीम की स्थिति और भी खराब हो गई है.

विज्ञापन

यह पाकिस्तान की विदेशी सरजमीं पर लगातार 8वीं टेस्ट हार रही. इस हार के बाद पाकिस्तान का पॉइंट्स परसेंटेज (PCT) 8.33 से गिरकर 6.66 हो गया है और टीम फाइनल की रेस से लगभग बाहर हो चुकी है. वहीं, पाकिस्तान पर जीत के साथ वेस्टइंडीज की टीम आठवें स्थान पर पहुंच गई है.

विज्ञापन

WTC पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे गिरा पाकिस्तान

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में शर्मनाक हार के बाद पाकिस्तान की टीम WTC 2025-27 की पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचले स्थान पर पहुंच गई है. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इस चक्र में पाकिस्तान का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है. टीम ने अब तक खेले पांच टेस्ट मैचों में से 4 में हार का सामना किया है, जबकि सिर्फ एक मुकाबले में जीत नसीब हुई है. पाकिस्तान के खाते में फिलहाल सिर्फ 4 अंक हैं और उसका पीसीटी 6.66 है. ऐसे में टीम के लिए WTC 2025-27 के फाइनल में पहुंचने की राह लगभग खत्म हो चुकी है.

वहीं, वेस्टइंडीज इस जीत के साथ WTC 2025-27 की पॉइंट्स टेबल में आठवें नंबर पर पहुंच गया है. मैच से पहले कैरिबियाई टीम 9वें नंबर पर थी. वेस्टइंडीज ने इस चक्र में अपना दूसरा टेस्ट मुकाबला जीता है. टीम ने अब तक 11 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें 7 में उसे हार मिली है, जबकि दो मैच ड्रा रहे हैं. हालांकि, पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट में शानदार जीत के बाद वेस्टइंडीज का पीसीटी बढ़कर 22.73 हो गया है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- भारत के खिलाफ कहर बरपाने वाले जय मूंदड़ा की चमकी किस्मत, अहम सीरीज के लिए पहली बार ODI टीम में मिली जगह

ऑस्ट्रेलिया टॉप पर कायम, भारत कहां?

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की पॉइंट्स टेबल में फिलहाल ऑस्ट्रेलिया 87.50 पीसीटी के साथ शीर्ष स्थान पर कायम है. ऑस्ट्रेलिया ने इस चक्र में अब तक खेले 8 टेस्ट मैचों में से 7 में जीत हासिल की है और सिर्फ एक मैच में हार झेली है. इसके बाद, टेबल में साउथ अफ्रीका 75.00 पीसीटी के साथ दूसरे, जबकि न्यूजीलैंड 72.22 पीसीटी के साथ तीसरे स्थान पर है. वहीं, चौथे नंबर पर बांग्लादेश की टीम 58.33 पीसीटी के साथ मौजूद है.

भारतीय टीम इस समय 48.15 पीसीटी के साथ WTC पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर काबिज है. इसके बाद श्रीलंका 47.67 पीसीटी के साथ छठे, इंग्लैंड 24.36 पीसीटी के साथ 7वें और वेस्टइंडीज 22.73 पीसीटी के साथ 8वें स्थान पर है. पाकिस्तान 6.66 पीसीटी के साथ पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे 9वें स्थान पर बना हुआ है. अब भारत को अगर फाइनल मुकाबला खेलना है तो उसे बाकी बचे 9 मैचों में जीत हासिल करनी होगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ