---विज्ञापन---

CWG 2026 Day 7 Schedule: वेटलिफ्टिंग में भारत का मेडल पक्का! दांव पर होंगे कुल 9 पदक

Commonwealth Games Day 7 Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने अभी तक बढ़िया गेम दिखाया है. अब CWG के सातवें दिन भी भारतीय दल के पास मेडल पर कब्जा करने का मौका है. आइए शेड्यूल पर एक नजर डालते हैं.

---विज्ञापन---

Commonwealth Games Day 7, India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में अभी तक भारत ने अपने धमाकेदार प्रदर्शन से सभी का दिल जीता है. कुछ दिन पहले मीराबाई चानू और शर्मिला धनखड़ ने गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा. छठे दिन भारत के लिए गुलवीर और हरजिंदर कौर ने मेडल अपने नाम किए. इसके साथ ही भारत के खाते में अब कुल 12 मेडल हो गए हैं. इसमें बहुत जल्द बढ़ोत्तरी होने वाली है क्योंकि 7वें दिन भी मेडल आ सकते हैं. 29 जुलाई को भारतीय खिलाड़ियों की नजर इतिहास रचने पर होंगी. एथलीटों के पास अलग-अलग खेलों में मेडल जीतने का मौका है. आइए सातवें दिन के पूरे शेड्यूल पर एक नजर डालते हैं और जानते हैं कि किन-किन खेलों में भारतीय खिलाड़ी अपना दम दिखाएंगे.

वेटलिफ्टिंग

  • दोपहर 2:00 बजे- पदक मुकाबला, वुमेंस 77 किग्रा फाइनल (संजना)

तैराकी

  • दोपहर 3:12 बजे- मेंस 200 मीटर फ्रीस्टाइल हीट: साजन प्रकाश (हीट चार) और अनीश एस गौड़ा (हीट पांच)
  • रात 1:14 बजे (30 जुलाई)- मेंस 1500 मीटर फ्रीस्टाइल फाइनल: आर्यन नेहरा

पैरा तैराकी

  • दोपहर 3:44 बजे: मेंस 50 मीटर फ्रीस्टाइल एस7 हीट: सुयश नारायण जाधव और चैतन्य विश्वास कुलकर्णी

बॉक्सिंग

  • शाम 4:45 बजे- वुमेंस 51 किलो क्वार्टर फाइनल: साक्षी चौधरी बनाम कैटलिन फ्रायर्स (उत्तरी आयरलैंड)
  • शाम 5:30 बजे- वुमेंस 70 किलो क्वार्टर फाइनल: अरुंधति चौधरी बनाम मॉर्गन हेंडरसन (न्यूजीलैंड)
  • शाम 6:15 बजे- मेंस 60 किलो क्वार्टर फाइनल: सचिन सिवाच बनाम ट्रेजर मोरेमी (बोत्सवाना)
  • शाम 7:00 बजे- मेंस 80 किलो क्वार्टर फाइनल: अंकुश यादव बनाम जेड मिकॉक (सेशेल्स)
  • शाम 7:30 बजे- मेंस 90+ किलो क्वार्टर फाइनल: नरेंद्र बरवाल बनाम माइकल सेको (समोआ)
  • रात 11:00 बजे- वुमेंस 57 किलो क्वार्टर फाइनल: जैस्मिन लांबोरिया बनाम एलिस ग्लिन (इंग्लैंड)

लॉन बॉल्स

  • रात 8:55 बजे- मेंस डबल सेक्शनल मुकाबला: दिनेश कुमार और नवनीत सिंह vs नामीबिया
  • रात 1:10 बजे (30 जुलाई)- वुमेंस सिंगल्स सेक्शनल मुकाबला: नयनमोनी सैकिया vs कैरोलिन व्हाइटहेड (आइल ऑफ मैन)

ये भी पढ़ें: गरीबी को दी मात, संघर्ष को बनाया हथियार…कौन हैं झंडू कुमार? जिन्होंने Commonwealth Games में रचा इतिहास

---विज्ञापन---

पैरा एथलेटिक्स

  • रात 12:55 बजे (30 जुलाई)- मेंस चक्का फेंक एफ 42-44/एएफ 61-64 फाइनल: देवेंद्र कुमार और सागर थयात
  • रात 1:42 बजे (30 जुलाई)- मेंस 100 मीटर टी47 फाइनल: मोहम्मद बासिल मोर्सिंगनकाथ और दिलीप महादू गावित

एथलेटिक्स

  • दोपहर 3:35 बजे- मेंस गोला फेंक क्वालीफिकेशन: तेजिंदरपाल सिंह तूर (ग्रुप ए) और समरदीप सिंह गिल (ग्रुप बी)
  • शाम 4:02 बजे- मेंस 200 मीटर हीट: अनीमेष कुजूर (हीट 4)
  • रात 11:54 बजे- मेंस लंबी कूद फाइनल: मुरली श्रीशंकर और लोकेश सत्यनाथन
  • रात 12:03 बजे (30 जुलाई)- मेंस 400 मीटर बाधा दौड़ हीट: यशास पलाक्षा (हीट एक) और संतोष कुमार तमिलरासन (हीट दो)
  • रात 12:31 बजे (30 जुलाई)- वुमेंस गोला फेंक फाइनल: मनप्रीत कौर

ये भी पढ़ें: CWG 2026: कौन हैं भारत को गोल्ड मेडल दिलाने वालीं शर्मिला धनखड़? इतिहास रचने के पीछे बेहद दर्दनाक रहा सफर

First published on: Jul 29, 2026 08:57 AM

End of Article

About the Author

Pankaj Joshi

News24 के वेबसाइट डिपार्टमेंट में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत पंकज जोशी खेल पत्रकारिता का जाना माना नाम है. WWE और क्रिकेट के विषय पर लिखने में परांगत पंकज की जड़े उत्तराखंड से जुड़ी हैं. भारत जैसे देश में जहां लगभग हर व्यक्ति क्रिकेट की दीवानगी में डूबा रहता है, वहीं पंकज का पहला प्यार WWE है. बचपन से ही रेसलिंग देखने की ललक, शौक से कब पेशा बन गई पता ही नहीं चला. वैसे भारतीय हैं तो क्रिकेट से नाराज़गी भी नहीं रख सकते. इसलिए पंकज ने क्रिकेट को भी अच्छे से घोलकर पी लिया है. पंकज ने जागरण यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई खत्म करने के बाद पत्रकारिता का सफर शुरू किया था. 2025 से पंकज News24 में कार्यरत हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola