IPL 2026 से पहले स्टार गेंदबाज की चोट ने बढ़ाई RCB की टेंशन! सिर्फ एक शर्त पर खेल पाएंगे टूर्नामेंट
Josh Hazlewood Injury Update: जोश हेजलवुड रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सबसे अहम गेंदबाज हैं, लेकिन उनके IPL 2026 में हिस्सा लेने पर सवाल खड़े हो रहे हैं. अब उनकी फिटनेस पर बड़ा अपडेट सामने आ गया है.

Josh Hazlewood Injury Update: IPL 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने वाली है. पिछले साल की चैंपियन टीम RCB की टेंशन बढ़ती हुई नजर आ रही है. उनके स्टार तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड के टूर्नामेंट खेलने पर सवाल खड़े हो रहे हैं. बता दें कि काफी महीनों से जोश चोटिल हैं और इसी कारण वो एशेज 2025-26 का हिस्सा भी नहीं बने थे. अब IPL 2026 करीब है और वो आरसीबी के सबसे अहम तेज गेंदबाज हैं. हेजलवुड की फिटनेस पर RCB के सभी प्लान टिके हुए हैं.
हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण बाहर हैं जोश हेजलवुड
2 / 6जोश हेजलवुड को हैमस्ट्रिंग और अकिलीज टेंडन में चोट आई थी. इसी वजह से वो एशेज 2025-26 का हिस्सा नहीं बन पाए. उनकी रिकवरी ठीक नहीं रही और उन्हें मजबूरन टी20 वर्ल्ड कप 2026 जैसा बड़ा टूर्नामेंट भी मिस करना पड़ा. इसी वजह से ऑस्ट्रेलिया टीम सुपर 8 से पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो गई.
IPL में खेलने पर उठ रहे थे सवाल
3 / 6जोश हेजलवुड के IPL 2026 में खेलने पर सवाल खड़े हो रहे हैं. टूर्नामेंट शुरू होने में लगभग दो हफ्ते का समय रह गया है लेकिन अब तक जोश हेजलवुड के भारत आकर खेलने पर कोई सकारात्मक अपडेट नहीं है. कुछ समय पहले खबर आई थी कि वो पूरी तरह फिट होने के बेहद करीब हैं.
फिटनेस पर आया नया अपडेट
4 / 6हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, जोश हेजलवुड अभी भी फिजियो के साथ काम कर रहे हैं. IPL 2026 में उनका खेलना फिजियो से अनुमति पर निर्भर करता है. अभी टूर्नामेंट शुरू होने में दो हफ्ते हैं और इसी बीच अगर वो पूरी तरह फिट हो जाते हैं और उन्हें फिजियो से खेलने की अनुमति मिल जाती है, तो फिर वो IPL में जलवा बिखेर सकते हैं.
बीच एशेज बढ़ गई थी चोट
5 / 6जोश हेजलवुड के एशेज 2025-26 के दौरान वापसी करने की खबर सामने आई थी. वो ट्रेनिंग कैंप में जुड़ गए थे लेकिन अभ्यास करते हुए उन्हें फिर से हैमस्ट्रिंग में दर्द महसूस हुआ. इसी कारण वो पूरी तरह रिकवर नहीं कर पाए और महीनों से बाहर हैं. IPL से पहले भी अगर उनकी रिकवरी ठीक नहीं रही, तो RCB की मुश्किल बढ़ सकती है.
RCB को पिछले साल बनाया था चैंपियन
6 / 6RCB को पहली बार IPL चैंपियन बनाने में जोश हेजलवुड की बड़ी भूमिका थी. उन्होंने IPL 2025 में कुल 12 मैचों में हिस्सा लिया और 22 विकेट अपने नाम किए. हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार के इर्दगिर्द गेंदबाजी तैयार की गई है. अगर जोश नहीं होंगे, तो RCB का प्लान खराब हो सकता है.